जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 313 बदमाशों का शिकंजा, 173 पव्वे अवैध शराब जब्त
जयपुर पुलिस ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए 313 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 94 संदिग्ध व्यक्ति एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें बिना वेरिफिकेशन के रहने का आरोप है। पुलिस ने 173 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की है। X के अनुसार, पुलिस ने 14 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम के तहत 10, आर्म्स एक्ट के तहत 1, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 और आरएनसी एक्ट के तहत 2 प्रकरण शामिल हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Police Mega Dabish | 313 Arrested, 173 Illegal Sharab Seized
जयपुर में एक साथ दबोचे गए 313 बदमाश:अपार्टमेंट से 3 युवतियों समेत 94 संदिग्ध हिरासत में, बिना वेरिफिकेशन के रह रहे थे
- कॉपी लिंक
जयपुर पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) ने गुरुवार को अपराधियों के खिलाफ बड़ा 'एरिया डॉमिनेशन' अभियान चलाते हुए पूरे शहर में कार्रवाई की। अभियान के तहत हार्डकोर अपराधियों, गैंग के सदस्यों, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित बदमाशों पर एक साथ शिकंजा कसा गया। पुलिस ने
पुलिस टीमों ने जयपुर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई, अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया गया और संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त (पेट्रोलिंग) की गई। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
14 मामले दर्ज, अवैध शराब और हथियार जब्त
पुलिस ने अलग-अलग थानों में कुल 14 नए मामले दर्ज किए। इनमें आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत 10, आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत 1, एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ) के तहत 1 और आरएनसी एक्ट (RNC Act) के तहत 2 प्रकरण शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की है।
54 बदमाशों पर निरोधात्मक कार्रवाई, वारंटियों की धरपकड़
पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत 54 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया और 10 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने खुद हार्डकोर अपराधियों, गैंग के सदस्यों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन किया और उनकी वर्तमान गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
जयपुर पुलिस ने इस अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधियों की सक्रियता चिह्नित की गई थी, वहां विशेष टीमें बनाकर लगातार दबिश दी गई।
खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में बड़ा सर्च अभियान
खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) सचिन मित्तल और डीसीपी (पूर्व) रंजिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल तथा एसीपी विनोद शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी प्रकाशराम के नेतृत्व में 12 पुलिस टीमों ने सुबह पांच बजे से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
गिरनार अपार्टमेंट से 3 युवतियों समेत 94 संदिग्ध हिरासत में
स्विगी, जोमैटो, ओला और उबर जैसी कंपनियों के गिग वर्कर्स (डिलीवरी बॉयज/राइडर्स) के साथ लगातार हो रही चोरी, लूट, छीना-झपटी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए आवासन मंडल की 'गिरनार अपार्टमेंट सोसायटी' में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। यहां बिना रेंट एग्रीमेंट (किरायानामा) और बिना पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) के रह रहे 3 युवतियों सहित कुल 94 संदिग्ध व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर पाबंद किया गया।
20 संदिग्ध वाहन जब्त
सर्च ऑपरेशन के दौरान बिना नंबर प्लेट और अवैध रूप से संचालित किए जा रहे 20 संदिग्ध वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।
अवैध शराब बेचने वाली तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
हाल ही में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान सार्वजनिक द्यूत (जुआ) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13,380 रुपये की जुआ राशि जब्त की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


