होम›क्राइम›जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को साइबर-फ्रॉड में फंसाया: विश्वास में लेकर बैंक अकाउंट नंबर लिया, फिर ठगी की रकम करवाता रहा ट्रांसफर; 3 अरेस्ट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को साइबर-फ्रॉड में फंसाया: विश्वास में लेकर बैंक अकाउंट नंबर लिया, फिर ठगी की रकम करवाता रहा ट्रांसफर; 3 अरेस्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Cyber Fraud | Restaurant Owner Duped By Friend Adil Khan जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को साइबर-फ्रॉड में फंसाया:विश्वास में लेकर बैंक अकाउंट नंबर लिया, फिर ठगी क…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को साइबर-फ्रॉड में फंसाया:  विश्वास में लेकर बैंक अकाउंट नंबर लिया, फिर ठगी की रकम करवाता रहा ट्रांसफर; 3 अरेस्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Cyber Fraud | Restaurant Owner Duped By Friend Adil Khan

जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट-मालिक को साइबर-फ्रॉड में फंसाया:विश्वास में लेकर बैंक अकाउंट नंबर लिया, फिर ठगी की रकम करवाता रहा ट्रांसफर; 3 अरेस्ट

- कॉपी लिंक

जयपुर में दोस्ती कर रेस्टोरेंट मालिक को फंसाने का मामला सामने आया है। साइबर क्रिमिनल ने विश्वास में लेकर रेस्टोरेंट मालिक से बैंक अकाउंट नंबर लिया और उसमें साइबर ठगी की रकम मंगवाने लगा। इसके बाद ठगी की रकम को जालसाजी से उसके मोबाइल की नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए दूसरे बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर लेता था। बैंक अकाउंट होल्ड होने पर जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश देकर शनिवार शाम गिरोह के तीन बदमाशों को अरेस्ट किया। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रेस्टोरेंट में दोस्ती की, फिर फंसाया

पुलिस ने बताया-- महेश नगर के सूर्य नगर निवासी सत्येन्द्र कुमार मीना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह त्रिवेणी चौराहे के पास श्री उम्मेद जायका नाम से रेस्टोरेंट चलाते है। पिछले 3-4 महीने से रेस्टोरेंट पर आदिल खान नाम का व्यक्ति खाना खाने और चाय पीने आता था।

रेस्टोरेंट पर आने-जाने के कारण उसकी जान-पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर आदिल ने उससे दोस्ती कर ली। पिछले 15-20 दिन पहले उसे खुद के बैंक अकाउंट होल्ड होने के कारण परेशान होना बताया। किसी से पैसे डलवाने की कहकर उसका बैंक अकाउंट नंबर मांगा। विश्वास में आकर रेस्टोरेंट ऑनर सत्येन्द्र ने अपने बैंक अकाउंट नंबर दे दिए।

उसके बाद आरोपी आदिल खान ने अलग-अलग जगहों से काफी लोगों से बैंक अकाउंट में रुपए डलवाने लगा। आए रुपयों को रेस्टोरेंट ऑनर सत्येन्द्र के मोबाइल से नेट बैंकिंग व यूपीआई के जरिए अलग-अलग करीब 11-12 विभिन्न बैंक अकाउंट्स में डाल लिए।

जिसके बाद उसका बैंक अकाउंट होल्ड हो गया। लेन-देन नहीं होने पर जानकारी करने पर साइबर ठगी की रकम बैंक अकाउंट में आने का पता चला। आरोपी आदिल खाने को बताने पर उसने सब सही कर देने की कहा। धोखे में रखकर साइबर ठगी के लिए उसके बैंक अकाउंट का यूज किया गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया।

तीन साइबर क्रिमिनल्स अरेस्ट डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- महेश नगर थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तीन साइबर क्रिमिनर्ल्स को अरेस्ट किया। गिरोह के बदमाश आदिल बागडवा (27) निवासी जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर हाल अग्रेसन नगर महेश नगर, हरिदास स्वामी (27) निवासी बिदासर चूरू हाल एसएफएस मानसरोवर और लक्ष्मण दास स्वामी (28) निवासी बिदासर चूरू हाल एसएफएस मानसरोवर को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.50 लाख रुपए कैश, थाईलैंड फॉरेंन करेंसी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एटीएम कार्ड व 4 मोबाइल जब्त किए है। जांच में सामने आया है कि गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड का काम करते है। जयपुर शहर के पॉश इलाकों में चाय की थड़ियों पर बैठकर स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स को पैसों को लालच देकर बैंक अकाउंट कमिशन के आधार पर किराए पर लेते है। जिसमें साइबर ठगी की रकम डलवाकर एटीएम से निकाल लेते है। इसके लिए वह संगठित साइबर गिरोह के साथ मिलकर आम जनता को फेक साइट्स पर गेम खिलवाते है। जिसके नाम पर झांसे में लेकर रकम म्युल अकाउंट्स में ट्रांसफर करवा लेते थे। उस रकम को तुरंत कैश में बदलकर ऐशो-आराम और मौज-मस्ती में खर्च करते थे।

- जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़: परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे; अस्पताल परिसर में खुले में गुजारनी पड़ी रात

- भास्कर एक्सक्लूसिवNHAI के अफसरों ने RTI में किए 5 झूठे दावे: जयपुर ऑफिस में दिव्यांगों के लिए बताईं फुल सुविधाएं, हकीकत- मौके पर ऐसा कुछ नहीं

- जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर: पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर राजनीति में आईं, कांग्रेस के सलमान मंसूरी हारे

- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल ने हेमाराम चौधरी का उड़ाया मजाक: डोटासरा का 'तौल' और बीजेपी का 'बैलेंस'; नन्हे प्लेयर के 'तेवर'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें