जयपुर में सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा: दुपट्टे में लपेटकर फेंका, 3 दिन पहले हुआ था जन्म - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Newborn Abandoned On Roadside | Tunga Police Hospitalized Baby जयपुर में सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा:दुपट्टे में लपेटकर फेंका, 3 दिन पहले हुआ था जन्म - कॉपी लिंक जयपुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Newborn Abandoned On Roadside | Tunga Police Hospitalized Baby
जयपुर में सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा:दुपट्टे में लपेटकर फेंका, 3 दिन पहले हुआ था जन्म
- कॉपी लिंक
जयपुर में सड़क किनारे एक नवजात बच्चा पड़ा मिला है, जिसे दुपट्टे में लपेटकर फेंका गया था। तीन दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। तुंगा थाना पुलिस ने बच्चे को जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।
SI मोहन लाल ने बताया- तुंगा इलाके में भटेरी बैरवा की ढाणी में रोड किनारे नवजात मिला है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ढाणी में रहने वाला सुनिल बैरवा अपने घर जा रहा था। इस दौरान सड़क के किनारे नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जाने पर दुपट्टे में लपटा नवजात बच्चा रोते हुए मिला। जिंदा नवजात बच्चे को दुपट्टे में बांधकर फेंकने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
नवजात बच्चे की मिलने की सूचना पर तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के बच्चे को संभालने पर वह पूरी तरह स्वस्थ मिला। पुलिस की ओर से तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बच्चे को जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने अनजान परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।
- तानों से परेशान होकर करवाया पिता के हत्यारे का मर्डर: दोस्तों को बदला लेने की कसम दिलाई; गूगल पर सर्च किए मारने और बचने के तरीके
- जिस दिन शादी का एग्रीमेंट हुआ उसी दिन भागी दुल्हन: 1.50 लाख में हुआ था सौदा, कार में बैठकर फारार
- जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर: MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा
- जयपुर- लिव-इन पार्टनर ने बिजनेसमैन से 25 लाख रुपए ऐंठे: आरोप- बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; बेटे को भी ले गई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


