बारिश की कहर: हरिजन बस्ती में मकान ढहा, तीन परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला
अजमेर के किशनगढ़ में तेज बारिश के कारण एक घर ढह गया, जिसमें तीन परिवार के सदस्य दब गए थे. राहत-बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनकी सुरक्षित निकाली.

सौजन्य से:- ABP News
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Ajmer News In Hindi: प्रशासन ने लोगों से लगातार बारिश के दौरान जर्जर या कमजोर इमारतों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है. लगातार हो रही बारिश के बीच मकान ढह गया.
राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ में आज़ाद नगर हरिजन बस्ती में देर रात बारिश के कारण एक घर ढह गया. तीन लोगों के परिवार को बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच मकान ढह गया. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
मदनगंज थाना के सहायक उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर परिवार को सुरक्षित निकाल लिया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन ने लोगों से लगातार बारिश के दौरान जर्जर या कमजोर इमारतों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है.
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
घटना पर एएसआई (ASI) ने क्या बताया?
मदनगंज पुलिस स्टेशन के ASI सत्येंद्र सिंह ने बताया, "रात 2 बजे सूचना मिली कि हरिजन बस्ती में एक घर गिर गया है. यह घर पहाड़ी पर बना था. मौके पर पहुंचने पर हमें मलबे के नीचे तीन लोग दबे हुए मिले; स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया. अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाज करा रहे लोगों में राहुल, सपना (राहुल की पत्नी) और उनका बेटा शामिल हैं; आगे उचित कार्रवाई की जाएगी."
बता दें कि हरिजन बस्ती में देर रात बारिश के कारण एक घर गिर गया. परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है.
प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 3 को निकाला
घटना के बाद मलबे में दबे 3 लोगों को स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोगों द्वारा उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिसके बाद तुरंत पास के अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल घटना को लेक पुलिस प्रशासन और मलबा हटाने के लिए टीमें तैनात हैं.
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


