राजस्थान में हिट एंड रन की घटना: तेज रफ्तार ट्रॉले ने परिवार को रौंदा, 3 बच्चों की मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित बायपास पर हिट एंड रन की भीषण घटना हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहे परिवार को रौंद दिया।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित बायपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हिट एंड रन मामले में तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहे परिवार को रौंद दिया.
चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रॉला करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता गया और उसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर मांस के चिथड़े बिखर गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
पुलिस ने क्या बताया?
जयपुर ट्रैफिक पुलिस के ACP अमीन हसन ने बताया, "यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. एक परिवार गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था. मौके पर मौजूद लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे. इसी दौरान, एक ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


