गोल्डन कैटेगरी के स्कूलों ने जिले का बढ़ाया मान, 3 शिक्षक राजस्थान में लेंगे प्रशिक्षण - Chakradharpur News
- Hindi News - Local - Jharkhand - Chaibasa - Chakradharpur - Golden Category Schools Have Enhanced The Prestige Of The District, 3 Teachers Will Undergo Training In Rajasthan. गोल्डन कैटेगरी के स्कूलों ने जिले का बढ़ाया…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Chaibasa
- Chakradharpur
- Golden Category Schools Have Enhanced The Prestige Of The District, 3 Teachers Will Undergo Training In Rajasthan.
गोल्डन कैटेगरी के स्कूलों ने जिले का बढ़ाया मान, 3 शिक्षक राजस्थान में लेंगे प्रशिक्षण
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर
पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि की खबर है। झारखंड सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत गोल्डन कैटेगरी में चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को दिए जाने वाले विशेष प्रशिक्षण के लिए जिले के पोड़ाहाट अनुमंडल से तीन शिक्षकों का चयन किया गया है।
चयनित शिक्षक राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ स्थित पिरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के लिए चक्रधरपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो का चयन हुआ है। मध्य विद्यालय आसनतालिया के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो का भी चयन हुआ है। गोइलकेरा प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय गोइलकेरा के शिक्षक सतीश प्रधान का चयन भी हुआ है। तीनों शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों के बेहतर प्रदर्शन और विद्यालय स्तर पर किए गए प्रभावी प्रयासों के आधार पर हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के 1456 सरकारी विद्यालयों का थर्ड पार्टी के माध्यम से विद्यालय प्रमाणीकरण कराया गया था। मूल्यांकन के बाद 82 विद्यालयों को स्वर्ण श्रेणी के लिए चयनित किया गया।
इन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यालय प्रबंधन, अन्य मानकों पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए वहां के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। राज्यभर से चयनित 80 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो शिक्षकों ने जाने में असमर्थता जताई है। चयनित शिक्षक 16 सितंबर 2026 की शाम रांची से राजस्थान के बगड़ के लिए रवाना होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद 23 सितंबर को रांची लौटेंगे। विभाग की ओर से चयनित शिक्षकों के आवागमन के लिए यात्रा टिकट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पोड़ाहाट अनुमंडल से तीन शिक्षकों का चयन होना जिले के सरकारी विद्यालयों में किए जा रहे बेहतर शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। तीनों शिक्षकों के चयन से स्थानीय शिक्षा विभाग, संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण के बाद इनके अनुभवों का लाभ अन्य विद्यालयों को भी मिलने की उम्मीद है। प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए तरीकों से शिक्षकों को परिचित कराना भी है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय नेतृत्व, शैक्षणिक प्रबंधन, नवाचार, बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार से जुड़े पहलुओं पर विशेष जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यालयों में सीखी गई तकनीकों को लागू करेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


