राजस्थान में फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, बारिश के साथ 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, बारिश के साथ 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 से…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, बारिश के साथ 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। यानी अभी जहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम अपेक्षाकृत नरम होने लगेगा।
राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अभी दिन में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट से ठंडक महसूस होने लगी है। अब 11-12 अक्टूबर से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
11-12 अक्टूबर को एक्टिव होगा मौसम सिस्टम
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान बीकानेर और आसपास के इलाकों के साथ कुछ अन्य जिलों में बादल छाने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बारिश के बाद 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा
इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। यानी अभी जहां दिन में गर्मी महसूस हो रही है, वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम अपेक्षाकृत नरम होने लगेगा।
अभी दिन में गर्मी, रात में बढ़ी ठंडक
राजस्थान में फिलहाल मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। दिन में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, जबकि रात में ठंडक बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। पिलानी (झुंझुनूं) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में रात का पारा 26 डिग्री से नीचे
रात के तापमान में गिरावट का असर अब प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देने लगा है। राजस्थान के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शेखावाटी के अलावा प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी रात के समय ठंडक बढ़ गई है।
सिरोही-माउंट आबू में सबसे ठंडी रात
पिछली रात सिरोही और माउंट आबू सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर (सीकर), भीलवाड़ा और उदयपुर में भी रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इससे साफ है कि प्रदेश में धीरे-धीरे रात की ठंडक बढ़ने लगी है।
अगले 5 दिन मौसम रहेगा साफ
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम सामान्य तौर पर साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
12 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 11-12 अक्टूबर के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। खासकर शेखावाटी और बीकानेर संभाग के इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखाई देने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान में अगले सप्ताह से दिन की गर्मी के साथ रात की ठंडक और बढ़ सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना: 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी - Jaipur News

जयपुर समेत इन जिलों के ट्रेन यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, राजस्थान को मिली तीन नई ट्रेनों की सौगात

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदलने का काम किया, राजस्थान के लिए किए ऐतिहासिक कार्य


