होम›क्राइम›जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू - mandsaur teen dies after alleged police custody beating in jaipur
क्राइम

जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू - mandsaur teen dies after alleged police custody beating in jaipur

जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू मंदसौर के 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर में 11 दिन आईसीयू में इलाज के बाद मौत हो गई, जिसके ...और पढ़ें HighLights - 2…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू - mandsaur teen dies after alleged police custody beating in jaipur

सौजन्य से:- Jagran

जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू

मंदसौर के 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर में 11 दिन आईसीयू में इलाज के बाद मौत हो गई, जिसके ...और पढ़ें

HighLights

- 22 लाख रुपये के सस्ते सोने के विवाद में पिता-पुत्र से हुई थी पूछताछ।

- परिजनों ने पुलिस हिरासत में मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।

- मामले की मजिस्ट्रियल जांच, पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया पीएम।

डिजिटल डेस्क, मंदसौर। मंदसौर जिले के मनासा खुर्द निवासी 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर के अस्पताल में 11 दिन आईसीयू में उपचार के बाद मौत हो गई। स्वजन ने जयपुर के मुहाना थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मौत के बाद स्वजन ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए।

मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ बंसल ने स्वजन के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वजन की सहमति से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पांच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

मृतक की मां हेमाबाई ने बताया कि उनके पति प्रकाश लोहार दुबई में वेल्डिंग का काम करते हैं। 17 सितंबर को वह जयपुर पहुंचे और होटल रियांश में ठहरे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने उनके 16 वर्षीय बेटे ऋतुराज को फोन कर जयपुर बुलाया। जयपुर पहुंचने के कुछ समय बाद ऋतुराज ने फोन कर बताया कि उसे और पिता को चार-पांच लोगों ने पकड़ रखा है।

22 सितंबर को प्रकाश के दोस्त ललित ने स्वजन को फोन कर बताया कि ऋतुराज गंभीर हालत में जयपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती है। स्वजन जयपुर पहुंचे तो ऋतुराज आईसीयू में बेहोश था। स्वजन का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे होश नहीं आया।

11 दिन उपचार के बाद पांच अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार जयपुर के कुछ लोगों ने प्रकाश लोहार को दुबई से सस्ता सोना लाने के लिए चार लाख रुपये दिए थे। राशि प्रकाश के खाते में नहीं पहुंचने के कारण वह सोना नहीं ला पाया। बाद में जयपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया।

स्वजन का दावा है कि प्रकाश के पास दो लाख रुपये थे और उसने बेटे ऋतुराज को बुलाया था। इसके बाद ऋतुराज को पुलिस की हिरासत में रखकर मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में कचरा वाहन ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, पैर पर चढ़ा पहिया; CCTV आया सामने

वहीं मुहाना थाना प्रभारी मुकेश खराड़िया ने बताया कि प्रकाश लोहार के खिलाफ दुबई से सस्ता सोना लाने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये लेने की शिकायत मिली थी। पुलिस इसी मामले में कार्रवाई कर रही थी। उनके अनुसार नाबालिग को उसके स्वजन ही थाने लेकर आए थे और थाने आने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की। मामले की जांच चल रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें