होमक्राइमजयपुर के अजमेर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने पूरा परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत
क्राइम

जयपुर के अजमेर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने पूरा परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक हाई स्पीड ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं.

ABP News के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:06 am बजे
जयपुर के अजमेर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने पूरा परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

Jaipur Ajmer Bypass Accident: अजमेर बाईपास पर हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि शवों के चीथड़े उड़ गए और शरीर के हिस्से दूर-दूर तक जाकर गिरे. अभी तक पता नहीं चला है कि यह हादसा कैसे हुआ?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (7 जुलाई) को बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां एक हाई स्पीड ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया है. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं.

मामला श्याम नगर थाना क्षेत्र का है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि कई शवों के चीथड़े उड़ गए. शवों के टुकड़े दूर-दूर तक जाकर गिरे हैं. इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की इस्लामी परंपरा

सड़क किनारे खड़े परिवार को ट्रक ने कुचला

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने जानकारी दी है कि यह हादसा सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ. ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था. रास्ते में एक दंपती और उनके तीन बच्चे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. तीनों बच्चों की मौत हो गई है और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

वहीं, सोडाला सर्कल के सहायक पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह के समय एक परिवार यहां सड़क किनारे बैठा हुआ था कि तभी यहां एक ट्रेलर टकरा गया, जिसकी चपेट में वे आ गए. तीन बच्चों के शव मिले हैं, दो अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस के पहुंचने से पहले रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग

अजमेर बाईपास पर हुए इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर पुलिस की टीम और एंबुलेंस रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं. पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने भी लोगों की मदद करने शुरू कर दी थी. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक की स्पीड बहुत तेज थी. ड्राइवर ने ट्रक का कंट्रोल कैसे खोया, यह अब तक पता नहीं चल सका है.

जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हादसा चालक की लापरवाही है या फिर कोई तकनीकी दिक्कत. फिलहाल, जयपुर पुलिस ने घटनास्थल पर ट्रैफिक को कंट्रेोल कर लिया है और लोगों से अपील की है कि सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

यहीं हुआ था LPG टैंकर ब्लास्ट

यह वही जगह है जहां दिसंबर 2024 में टैंकर हादसा हुआ था. डेढ़ साल पहले जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे एक टैंकर की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई थी. हादसे में टैंकर आग की चपेट में आ गया था और आसपास से गुजर रही सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था. कुछ ही मिनटों में हादसे ने भयावह मोड़ ले लिया था. कई लोग अपनी गाड़ियों से बाहर भी नहीं आ सके और जिंदा जलकर मर गए थे. उस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर थी.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार की रिश्वत लेते शास्त्री नगर थाने का ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें