होमक्राइमट्रेन में 3 करोड़ का गोल्ड, डायमंड चुराए, दो गिरफ्तार: फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में की चोरी - Jodhpur News
क्राइम

ट्रेन में 3 करोड़ का गोल्ड, डायमंड चुराए, दो गिरफ्तार: फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में की चोरी - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur GRP Arrests Train Thieves | Gold Diamond Robbery Across 7 States ट्रेन में 3 करोड़ का गोल्ड, डायमंड चुराए, दो गिरफ्तार:फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
ट्रेन में 3 करोड़ का गोल्ड, डायमंड चुराए, दो गिरफ्तार:  फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में की चोरी - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur GRP Arrests Train Thieves | Gold Diamond Robbery Across 7 States

ट्रेन में 3 करोड़ का गोल्ड, डायमंड चुराए, दो गिरफ्तार:फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाते थे; राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में की चोरी

- कॉपी लिंक

तमिलनाडु में ट्रेन में 3 करोड़ के गोल्ड और डायमंड चोरी करने वाले दो आरोपियों को जोधपुर जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों ने राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में 2 किलो सोना और डायमंड के गहने चुराए थे। जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।

जोधपुर GRP की टीम ने तमिलनाडु पुलिस को दोनों आरोपी सौंप दिए। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों में फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाकर वारदात को अंजाम देते थे।

वारदात के बाद से थे फरार

जीआरपी को थाना विरुधाचलम, जिला त्रिचापल्ली, तमिलनाडु से सूचना मिली थी कि आरोपी अशोक कुमार ( 65) निवासी नीमतल खुर्शीपुर, पुलिस थाना खुर्शीपुर, जिला पटना, हाल बिल्डिंग नं. 26 डुप्लेक्स कॉलोनी, शिवपुरी पटना, बिहार और रंजन कुमार उर्फ सुनील कुमार उर्फ विकास गुप्ता (47 साल) निवासी खुर्शीपुर, पुलिस थाना खुर्शीपुर, जिला पटना, हाल हथुआ मार्केट, पटना, बिहार घटना के बाद से फरार थे।

इधर, ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान और रुपए चोरी की वारदातों के बाद जीआरपी की ओर से स्पेशल टीम बनाई गई थी। जीआरपी एसपी जोधपुर केवल राम और जीआरपी सीओ हरिराम सोनी के निर्देशन में जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

इसके बादजीआरपी की विशेष टीम की ने आरोपियों को डिटेन कर जीआरपी तमिलनाडु को सूचना दी गई। जीआरपी तमिलनाडु की कई टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में घूम रही थी।

तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टीम के सुरेश, रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर अपने साथ 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बिहार से 3 सितंबर को जोधपुर पहुंचे दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

जोधपुर, मारवाड़ जंक्शन और आबूरोड में कर चुके वारदात

जीआरपी पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जोधपुर मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड के साथ ही बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, असम, कर्नाकट, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में वारदात कर चुके हैं। ये लोग इन स्टेट से चलने वाली ट्रेनों में फर्जी नाम से अपनी गैंग का रिजर्वेशन करवाकर बड़ी चोरियों को अंजाम देते थे।

इधर, दोनों आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को लेकर तमिलनाडु जीआरपी की टीम रात में तमिलनाडु रवाना हो गई।

टीम में साइबर सेल एएसआई दीपेंद्रपाल सिंह, एएसआई हुकम सिंह, कॉन्स्टेबल मोहनलाल और खेमाराम भी शामिल रहे।

- जोधपुर में बांधी 15 फीट ऊंची मटकी: कृष्ण जन्मोत्सव के बाद जालोरी गेट पर आतिशबाजी; भगवान शिव का श्रीकृष्ण का शृंगार

- जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला; VIDEO: पत्नी की मौत, पति घायल; गुस्साए लोगों ने आग लगाई, ड्राइवर को पीटा

- जोधपुर में सिंबल लेने दंडवत करते पहुंचे पति-पत्नी: सबसे ज्यादा अलमारी और सेव के निशान की डिमांड; चप्पल-हरी मिर्च-अंगूर जैसे सिंबल भी दिए

- टैक्सी में छूटा 5-लाख के जेवर का बैग: जोधपुर में पुलिस ने CCTV कैमरों से आधे घंटे में किया ट्रेस; परिवार ने जताई खुशी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें