होमक्राइमराजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत - dholpur eco van accident 4 dead including 3 children
क्राइम

राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत - dholpur eco van accident 4 dead including 3 children

राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में इको वैन पानी के गड्ढे में पलट गई, जिससे तीन मासूमों सहित चार लोगों की मौत हो गई। HighLights - धौलपुर म…

Jagran के अनुसार5 सितंबर 2026 को 01:33 pm बजे
राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत
 - dholpur eco van accident 4 dead including 3 children

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत

राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में इको वैन पानी के गड्ढे में पलट गई, जिससे तीन मासूमों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

HighLights

- धौलपुर में इको वैन पानी के गड्ढे में पलट गई।

- हादसे में तीन मासूम समेत चार लोगों की मौत हुई।

- सात घायल, चालक की लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत हो गई। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव क्षेत्र पर एक इको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी के गड्ढे में पलट गई।

वैन में सवार 11 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई, वहीं 7 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन मासूम और एक महिला शामिल है।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों तुरंत गड्ढे में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में 4 लोगों की मौत

जिला अस्पताल के एक डॉक्टर में बताया कि हादसे के बाद 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था। चार लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत पाया घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य का इलाज किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। तीन लोगों को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी।

#WATCH | Rajasthan: Sreenidhi BT, District Collector of Dholpur, says, "... Confused by the water surrounding the road on both sides, the driver steered the vehicle into the pond. Four people lost their lives in the incident, while some others sustained serious injuries.… https://t.co/JLVzNmaTAw pic.twitter.com/DqUGmmtaK2

— ANI (@ANI) September 5, 2026

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह से चालक की लापरवाही और वाहन का तेज गति में संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे पर बने गड्ढे पानी से भरे हुए थे, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें