राजस्थान में मौसम फिर लेगा करवट, अगले 3 घंटे में इन 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के चलते कई स्थानों पर उमस का असर हो गया है। इसी क्रम में बड़ी अपडेट यह है कि आगामी तीन घंटे में फिर से प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं। जयपुर: राजस्थान में हल्की बारिश के बाद कई जिल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के चलते कई स्थानों पर उमस का असर हो गया है। इसी क्रम में बड़ी अपडेट यह है कि आगामी तीन घंटे में फिर से प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं।
जयपुर: राजस्थान में हल्की बारिश के बाद कई जिलो ंमें उमस से लोग परेशान हैं। इससी बीच IMD जयपुर की ओर से बड़ी अपडेट मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ पानी बरसा है।
अगले तीन घंटों में इन जिलों में बारिश
चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, डीग, भरतपुर, धौलपुर, खैरथल तिजारा, हनुमानगढ़ और ब्यावर जिलों में बारिश होगी। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
जानिए कहां कितनी हुई बारिश
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ने से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है । अगले कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है । इसके साथ ही, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी मेघगर्जन और वज्रपात के साथ छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है ।
जानिए प्रंमुख जिलों का तापमान
मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


