होमक्राइमतेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत: 3 गंभीर घायल, सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे श्रद्धालु - Dudu News
क्राइम

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत: 3 गंभीर घायल, सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे श्रद्धालु - Dudu News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Dudu - Jaipur Ajmer NH48 Accident | Dudu Bus Truck Collision 3 Injured तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत:3 गंभीर घायल, सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थ…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जून 2026 को 04:08 am बजे
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत:  3 गंभीर घायल, सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे श्रद्धालु - Dudu News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Dudu

- Jaipur Ajmer NH48 Accident | Dudu Bus Truck Collision 3 Injured

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत:3 गंभीर घायल, सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे श्रद्धालु

- कॉपी लिंक

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बस में करीब 20 लोग सवार थे। सभी चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे मोखमपुरा थाना क्षेत्र के महला गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

सड़क किनारे बस को ठीक कर रहा था ड्राइवर

थाना अधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया- जयपुर से करीब 20 लोग निजी बस से चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद वे बस से जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान बस का एक्सेल टूट गया। ड्राइवर बस को रोड साइड खड़ी कर ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें मधुराज (30) पुत्र सतीश निवासी घाट की गुनी (जयपुर), राहुल हरिजन (29) पुत्र अनिल निवासी चांदपोल (जयपुर) और ड्राइवर साताराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शव दूदू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।

एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें…

रॉन्ग साइड से आई कार ने कॉन्स्टेबल को उड़ाया, मौत:शराब की बोतल बरामद, पेट्रोल खत्म होने के कारण पैदल बाइक लेकर जा रहे थे

सड़क किनारे बाइक लेकर पैदल जा रहे चूरू के एक कॉन्स्टेबल को रॉन्ग साइड से आई बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसे के बाद कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की बोतल भी मिली है। हादसा झुंझुनूं के सदर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें