होमक्राइमचित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी - Rajasthan News
क्राइम

चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Heavy Rain Alert | Dams Overflow & Flood Situation Update LIVEचित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात:धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कू…

bhaskar.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 01:33 pm बजे
चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात:  धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी - Rajasthan News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Rajasthan Heavy Rain Alert | Dams Overflow & Flood Situation Update

LIVEचित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात:धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में रविवार को 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। दोपहर करीब 3 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया।

दौसा जिले के महवा सहित कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां दुकान-घरों में पानी घुस गया है। महवा क्षेत्र के धनतुरी गांव में एक मकान ढह गया। मकान खाली था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

धौलपुर लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर एक रात में 8 मीटर तक बढ़ गया है। रविवार सुबह से नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिले के मांगरोल गांव में बारिश के कारण एक मकान भी ढह गया।

झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह जलभराव वाले इलाकों, नदी-नालों और तेज बहाव वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।

जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र में परवन नदी पर बने बांध के 2 गेट 2.9 मीटर खोलकर 297 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार छापी बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर 2754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

अब देखिए- राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

मानसून के बड़े अपडेट्स

4 इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर के खंडार में हुई। यहां 102MM पानी बरसा। करौली, भरतपुर, अलवर जिलों के अलग-अलग इलाकों में 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

बांध ओवरफ्लो, गेट भी खोले: तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया।

आज भी भारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है।

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

झालावाड़ जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र में परवन नदी पर बने बांध के 2 गेट 2.9 मीटर खोलकर 297 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार छापी बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर 2754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

- कॉपी लिंक

- चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी कस्बे में रविवार को 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। दोपहर करीब 3 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चली। बारिश का पानी कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में घुस गया।

- तहसील ऑफिस ने बताया-रविवार शाम 6 बजे तक बड़ी सादड़ी में 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक 452 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

- कॉपी लिंक

दौसा के महवा के पास धनतुरी गांव में रविवार को बारिश के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना में बने दो कमरे गिर गए।

घटना के समय कमरों में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अजमेरा पुत्र जमाली खान का यह मकान 5 साल पहने बना था।

- कॉपी लिंक

धौलपुर जिले के मांगरोल कस्बे में बारिश की वजह से आज सुबह एक पक्का मकान गिर गया।

गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मकान में कोई नहीं था। जिससे हादसा होने से टल गया।

- कॉपी लिंक

लगातार हो रही बारिश की वजह से धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

एक ही रात में नदी का जलस्तर 8 मीटर तक बढ़ गया है। वर्तमान में चंबल नदी का जलस्तर 129 मीटर के पास दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 130 मीटर पर है।

- कॉपी लिंक

दौसा जिले के महवा में लगातार बारिश का दौर चौथे दिन भी जारी रहा।

शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश से महवा मुख्य बाजार की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं।

2 से ढाई फीट तक पानी भर जाने से कई दुकानों-घरों के अंदर भी पानी घुस गया।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी और कटी हुई बाजरे की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

महवा में पिछले 24 घंटे में 105 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

पूर्वी राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे आ गया।

इससे जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

इस कारण इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंडक बढ़ गई।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सितंबर में भी तेज गर्मी है। यहां दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर है।

- कॉपी लिंक

शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार पूरे दिन रूक-रूककर बारिश होती रही। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात जिले में जमवारामगढ़ एरिया में 59MM दर्ज हुई। बस्सी में 49, आमेर में 42, कोटखावदा में 35, शाहपुरा में 47 और जोबनेर में 43MM बरसात हुई। जयपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

- कॉपी लिंक

अजमेर: सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बरसात हुई। बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया है। रात को भी बारिश हुई थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। शाम साढे़ पांच बजे तक 9.4 एमएम बरसात हुई। इससे पहले 24 घंटों में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई थी।

कोटा: शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा चली। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम में ठंडक रही। अधिकतम 2 डिग्री बढ़कर 27.9 डिगी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग में कोटा संभाग में 6 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

- कॉपी लिंक

अलवर: शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

उदयपुर: शनिवार को दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह हवा के बीच बादलों का डेरा रहा। कुछ समय धूप निकली। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट हुई है।

- कॉपी लिंक

जोधपुर: शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह हल्के बादलों के साथ हवा चली। इससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है।

सीकर: शनिवार दोपहर में करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। करीब 2 हफ्ते बाद बारिश होने के कारण एक बार मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, शाम को फिर उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर जिले के कुछ इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान है।

Topics:

- ग्राउंड रिपोर्टभीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब: अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर

- बीटेक और फिजियोथेरेपी स्टूडेंट निकले ‘बॉस स्कैम’ के मास्टरमाइंड: कंपनी के डायरेक्टर बनकर 6.80 करोड़ ठगे, टारगेट पर थे हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन

- बात खरी हैपूर्व विधायक ने दी 'शादी' वाली गारंटी: ‘लापता भाजपा प्रत्याशी’ दिल्ली में मिला; जन्माष्टमी पर दिखी 'समरसता'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें