होमक्राइमउत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों-स्थानीय युवकों में मारपीट: ओवरटेक पर शुरू हुआ विवाद, 3 युवक घायल; 10 यात्री हिरासत में - Uttarakhand News
क्राइम

उत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों-स्थानीय युवकों में मारपीट: ओवरटेक पर शुरू हुआ विवाद, 3 युवक घायल; 10 यात्री हिरासत में - Uttarakhand News

- Hindi News - Local - Uttarakhand - Pauri Overtake Clash | 3 Youth Injured, 10 Passengers Held उत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों-स्थानीय युवकों में मारपीट:ओवरटेक पर शुरू हुआ विवाद, 3 युवक घायल; 10 यात्री हिरासत में -…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:14 am बजे
उत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों-स्थानीय युवकों में मारपीट:  ओवरटेक पर शुरू हुआ विवाद, 3 युवक घायल; 10 यात्री हिरासत में - Uttarakhand News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttarakhand

- Pauri Overtake Clash | 3 Youth Injured, 10 Passengers Held

उत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों-स्थानीय युवकों में मारपीट:ओवरटेक पर शुरू हुआ विवाद, 3 युवक घायल; 10 यात्री हिरासत में

- कॉपी लिंक

श्रीनगर (पौड़ी) में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लिया है, जबकि

घटना पौड़ी चुंगी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में श्री यंत्र टापू के पास मारपीट में बदल गई। इस दौरान युवक हाथ में डंडे लेकर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का मेडिकल कराया गया। देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय युवक कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

तस्वीरें देखिए…

अब 3 पॉइंट्स में पढ़िए पूरी घटना…

- ओवरटेक से शुरू हुआ विवाद : घायल चिराग बहुगुणा के अनुसार, पौड़ी चुंगी के पास कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार सवार युवकों से कहासुनी हुई और वे आगे निकल गए।

- दोबारा आमना-सामना, फिर हुआ हमला : शिकायत के मुताबिक, बाद में क्वालिटी फूड और फिर श्री यंत्र टापू के पास दोनों पक्षों का दोबारा सामना हुआ। आरोप है कि कार सवार युवकों ने अन्य साथियों को बुलाकर डंडों, पत्थरों और हाथापाई से हमला किया। एक युवक के हाथ पर दांत से काटने का भी आरोप लगाया गया है।

- 10 यात्री हिरासत में, जांच जारी : घटना के बाद पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में रखा। चिराग बहुगुणा ने लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहरीर में क्या लगाए गए आरोप

शिकायतकर्ता चिराग बहुगुणा ने आरोप लगाया है कि पहले कार सवार युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी, लेकिन कुछ देर बाद अन्य साथियों को बुलाकर दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं।

घटना के बाद कोतवाली में जुटी भीड़

मारपीट की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवक श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक वहां नारेबाजी होती रही और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया गया और घायलों का मेडिकल कराया गया। मामले में प्राप्त शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उत्तराखंड की पहचान हमेशा शांत और आस्था की भूमि रही है, जहां वर्षों से स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के बीच अपनापन और सद्भाव का रिश्ता रहा है।

कुछ लोगों ने लिखा कि हाल के वर्षों में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं, जो चिंता का विषय है। कुछ यूजर्स ने अपील की कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत होना चाहिए और छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे राज्य की छवि प्रभावित होती है।

वहीं कुछ प्रतिक्रियाओं में कहा गया कि पहले चारधाम यात्रा में अधिकतर श्रद्धालु और बुजुर्ग आते थे, जबकि अब कुछ लोग इसे पर्यटन और मौज-मस्ती की तरह लेने लगे हैं। कई लोगों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने, संवाद से विवाद सुलझाने और देवभूमि की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

-------------------

ये खबर भी पढ़ें :

हरियाणा के 8 युवकों ने दिव्यांग को पीटा: देहरादून में सड़क पर लिटाकर मारे घूंसे, भीड़ बढ़ी तो कार से भागे; VIDEO

देहरादून में हरियाणा से आए 8 युवकों ने एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को सड़क किनारे लिटाकर लात-घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें