होमशिक्षा-करियर3 दिन बारिश, फिर बढ़ेगी उमस! राजस्थान के 10 जिलों में आज अलर्ट
शिक्षा-करियर

3 दिन बारिश, फिर बढ़ेगी उमस! राजस्थान के 10 जिलों में आज अलर्ट

3 दिन बारिश, फिर बढ़ेगी उमस! राजस्थान के 10 जिलों में आज अलर्ट कोटा संभाग में भी 19 से 21 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। वहीं, अलवर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 04:54 am बजे
3 दिन बारिश, फिर बढ़ेगी उमस! राजस्थान के 10 जिलों में आज अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

3 दिन बारिश, फिर बढ़ेगी उमस! राजस्थान के 10 जिलों में आज अलर्ट

कोटा संभाग में भी 19 से 21 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। वहीं, अलवर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून कमजोर रहने के कारण उमस और गर्मी का असर भी बना रहेगा।

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 MM तक पानी बरसा।

प्रतापगढ़ के अरनोद में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ के अरनोद में 21 MM दर्ज की गई। इसके अलावा कोटा में 5.6 MM, डूंगरपुर में 4 MM, संगरिया में 3 MM और चित्तौड़गढ़ में 1 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रतापगढ़ में भी कई जगह बारिश हुई, जबकि उदयपुर के डबोक में बारिश ट्रेस की गई।

बारिश के बावजूद प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर और चूरू में 36.2, फलोदी में 36, बीकानेर में 35.8 और पिलानी में 35.5 डिग्री तापमान रहा। वहीं, माउंट आबू 23.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

20 से 23 अगस्त तक भरतपुर-जयपुर संभाग में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के बाकी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश होने की संभावना है।

कोटा संभाग में भी 19 से 21 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। वहीं, अलवर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

जयपुर में उमस के बीच मौसम साफ

जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकली। शहर में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

सीकर में बढ़ेगा तापमान

सीकर में मंगलवार को सुबह से बादलों की आवाजाही रही और दिनभर हवा चलती रही। इससे गर्मी का असर कुछ कम रहा। फतेहपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सीकर में मौसम के ड्राई रहने के आसार हैं।

अजमेर में उमस और गर्मी परेशान कर रही

अजमेर में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी है। मंगलवार को भी मौसम बदलता रहा। कभी बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। यहां अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में दिनभर छाए रहे बादल

उदयपुर में मंगलवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। दिन में कुछ समय के लिए धूप भी निकली। शहर में अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है।

कोटा में उमस बढ़ी, 19 से बारिश की संभावना

कोटा में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पारे में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

जोधपुर में फिलहाल बारिश के आसार कम

जोधपुर में मंगलवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक जोधपुर में बारिश की संभावना कम है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें