अजमेर घूसकांड: 3 लाख की रिश्वत में फंसे संयुक्त निदेशक के लॉकर से निकला 1.46 करोड़ का सोना-चांदी, खातों में मिले 64 लाख
अजमेर घूसकांड: 3 लाख की रिश्वत में फंसे संयुक्त निदेशक के लॉकर से निकला 1.46 करोड़ का सोना-चांदी, खातों में मिले 64 लाख एसीबी की जांच में अधिकारी और उसके परिवार के संयुक्त बैंक लॉकर से भारी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद ह…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर घूसकांड: 3 लाख की रिश्वत में फंसे संयुक्त निदेशक के लॉकर से निकला 1.46 करोड़ का सोना-चांदी, खातों में मिले 64 लाख
एसीबी की जांच में अधिकारी और उसके परिवार के संयुक्त बैंक लॉकर से भारी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद हुए हैं.
Published : September 6, 2026 at 8:22 AM IST
अजमेर : राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का शिकंजा कसता जा रहा है. अजमेर में 3 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों धरे गए अफसर की काली कमाई का दायरा अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है. एसीबी की जांच में अधिकारी और उसके परिवार के संयुक्त बैंक लॉकर से भारी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद हुए हैं. इसके साथ ही कई बैंक खातों में लाखों रुपए की जमा पूंजी का भी पता चला है.
एसीबी के अनुसार चारण और उसके परिवार के संयुक्त बैंक लॉकर में 945 ग्राम सोना और एक किलो 27 ग्राम चांदी मिली है जिसकी बाजार कीमत 1.46 करोड़ रुपए है. फिलहाल आरोपी कोर्ट के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में है. जयपुर एसीबी में उप महानिरीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सर्च की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण की आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है. इसके तहत आरोपी और उसके परिजनों के बैंक खाते और बैंक लॉकर की भी पड़ताल की गई है. आरोपी और उसके परिजनों के संयुक्त बैंक लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1 किलो 27 ग्राम चांदी बरामद की गई है. बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपए है.
इसे भी पढ़ें: अजमेर में ACB एक्शन: सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का संयुक्त निदेशक 3 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी जयप्रकाश चरण और उसके परिजनों के करीब जो बैंक खातों की भी जांच की गई, जिनमें कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए राशि शेष पाई गई है. बैंक लॉकर और बैंक खातों में जमा राशि के बारे में आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी जांच की जा रही है. आय के स्रोतों के बारे में भी अनुसंधान जारी है. उन्होंने बताया कि प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम अनुसंधान और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है.
क्या था पूरा मामला? : यह पूरा घूसकांड एक एनजीओ से जुड़ा हुआ है. परिवादी ने जयपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में उसके एनजीओ का अनुबंध पत्र जारी करने और लंबे समय से अटके बिलों का भुगतान कराने के एवज में संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था. सौदेबाजी के बाद आरोपी 3 लाख रुपए तुरंत लेने पर अड़ा था.
इसे भी पढ़ें: बारां में ACB का एक्शन: 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और दलाल गिरफ्तार
जयपुर एसीबी ने अजमेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश चारण को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया था. जयपुर एसीबी ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के घर पर ही रेड की थी, जहा आरोपी जयप्रकाश चारण परिवादी से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था. आरोपी जयप्रकाश चारण परिवादी के एनजीओ को अनुबंध पत्र देने और बकाया बिल पास करने की एवज में पांच लाख रुपए की डिमांड कर परेशान कर रहा था. शुक्रवार को जयपुर एसीबी की टीम ने आरोपी को एसीबी कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के कोर्ट ने आदेश दिए थे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


