होमखेलजोधपुर से जयपुर होते हुए चेन्नई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 29 अगस्त को होगी रवाना
खेल

जोधपुर से जयपुर होते हुए चेन्नई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 29 अगस्त को होगी रवाना

जोधपुर से जयपुर होते हुए चेन्नई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 29 अगस्त को होगी रवाना रामदेवरा की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. Published : Augu…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 09:56 am बजे
जोधपुर से जयपुर होते हुए चेन्नई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 29 अगस्त को होगी रवाना

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर से जयपुर होते हुए चेन्नई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 29 अगस्त को होगी रवाना

रामदेवरा की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

Published : August 21, 2026 at 1:31 PM IST

जोधपुर: रक्षाबंधन के त्योहार पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे जोधपुर-चेन्नई के बीच राखी स्पेशल एसी ट्रेन चलाएगा. ट्रेन जयपुर के रास्ते जोधपुर से 29 अगस्त को और चेन्नई से वापसी में 1 सितंबर को रवाना होगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर DCM हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई सेंट्रल राखी स्पेशल 29 अगस्त, शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल 1 सितंबर, मंगलवार को शाम 5.15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी.

कोच और ठहराव: ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 15 थ्री टियर एसी और 2 SLR सहित कुल 19 डिब्बे होंगे.ट्रेन दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया—कोटा, बारां, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटावा, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायडूपेट स्टेशनों पर रुकेगी.

रामदेवरा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन: रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूरी ट्रेन अनारक्षित डिब्बों की होगी. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 22 व 23 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी.वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें