कौन हैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिन्हें CJP के आशुतोष रांका ने दी चेतावनी
जयपुर के बगरू में स्कूल का दौरा करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से हुई मारपीट के बाद राजनीति गर्मा गई है। सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने राज्य केशिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे में हमलावरों को गिरफ्तार…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के बगरू में स्कूल का दौरा करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से हुई मारपीट के बाद राजनीति गर्मा गई है। सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने राज्य केशिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे में हमलावरों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।
जयपुर: जयपुर के बगरू में जर्जर प्राथमिक स्कूल का दौरा करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़-फोड़ के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने इस हमले का आरोप 'भाजपा के गुंडों' पर लगाते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे में हमलावरों को अरेस्ट करने का अल्टीमेटम दिया है। रांका ने चेतावनी दी है कि मांगे न पूरी होने पर मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
मदन दिलावर का व्यक्तिगत और राजनीतिक परिचय
मदन दिलावर का जन्म 11 मई 1959 को राजस्थान के अटरू (बारां) में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं और उनकी जड़ें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हुई हैं। दिलावर पहली बार 1990 में अटरू सीट से विधायक चुने गए और 1990 से 2008 तक लगातार 4 बार विधानसभा पहुंचे। वर्तमान में वह कोटा जिले की रामगंज मण्डी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे पूर्ववर्ती भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में वे स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विवादों और सुर्खियों से नाता
मदन दिलावर अपने कड़े फैसलों और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ। विपक्ष और CJP का आरोप है कि यह आदेश बदहाल स्कूलों की हकीकत छुपाने के लिए लाया गया है।
आशुतोष रांका का अल्टीमेटम और आरोप
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि रामपुरा कंवरपुरा का स्कूल सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। जब सीजेपी की टीम वहां पहुंची, तो पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उनके कार्यकर्ताओं, महिलाओं और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मारपीट की गई और गाड़ियां फोड़ दी गईं। रांका ने दावा किया कि यह पूरी घटना शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इशारे पर हुई है। अब 48 घंटे की समयसीमा बीतने के बाद राजस्थान की राजनीति में टकराव और बढ़ने की आशंका है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?

आशुतोष रांका, सीजेपी टीम को राजस्थान के गांव में घुसने से रोका, मारपीट का आरोप

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े


