जयपुर में हुए फोटोशूट में दिखा मॉडल्स का आत्मविश्वास: मिस राजस्थान की टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज, फोटोजेनिक राउंड में दिखा ग्लैमर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Miss Rajasthan 2026: Glamour & Grace In Photogenic Round | Jaipur जयपुर में हुए फोटोशूट में दिखा मॉडल्स का आत्मविश्वास:मिस राजस्थान की टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज, फोटोजेनिक राउंड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Miss Rajasthan 2026: Glamour & Grace In Photogenic Round | Jaipur
जयपुर में हुए फोटोशूट में दिखा मॉडल्स का आत्मविश्वास:मिस राजस्थान की टॉप 28 गर्ल्स ने दिए पोज, फोटोजेनिक राउंड में दिखा ग्लैमर
- कॉपी लिंक
मॉडलिंग की दुनिया में केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि कैमरे के सामने खुद को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना भी एक कला है। चेहरे के भाव, आंखों की अभिव्यक्ति, बॉडी लैंग्वेज, सही एंगल, आकर्षक पोज और कैमरे से जुड़ाव ही किसी मॉडल को फोटोजेनिक बनाता है। इसी कला की परख के लिए मिस राजस्थान 2026 के अंतर्गत मिस फोटोजेनिक राउंड का आयोजन सीकर रोड स्थित आर. चंद्रा पैलेस में किया गया, जहां टॉप फाइनलिस्ट ने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और कैमरा प्रेजेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
फ्यूजन ग्रुप और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस विशेष फोटोशूट में प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने प्रोफेशनल मॉडल्स की तरह अलग-अलग पोज दिए।
किसी ने स्माइल के जरिए अपनी सहजता दिखाई, तो किसी ने आंखों के एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस से तस्वीरों में अलग पहचान बनाई। फोटोशूट के दौरान प्रतिभागियों को यह भी सिखाया गया कि कैमरे के सामने कैसे खड़ा होना है, चेहरे के भाव किस तरह बदलने हैं, हाथों और शरीर की मुद्रा कैसे रखनी है और किस तरह हर क्लिक में अपनी पर्सनैलिटी को उभारना है।
फोटोजनिक सेशन की तस्वीरें देखिए…
प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन ने प्रतिभागियों का फोटोशूट किया। उन्होंने अलग-अलग लाइटिंग, कैमरा एंगल और फ्रेमिंग के जरिए प्रत्येक प्रतिभागी की सबसे बेहतरीन तस्वीरें कैद कीं। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि एक सफल मॉडल के लिए कैमरे से जुड़ाव, नेचुरल एक्सप्रेशन और हर फ्रेम में आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सही एंगल, चेहरे का प्रोफाइल और आंखों का संपर्क ही एक सामान्य तस्वीर को शानदार फैशन पोर्ट्रेट में बदल देता है।
फोटोशूट को और आकर्षक बनाने के लिए मैजेस्टिक मेकओवर्स की मेकअप एक्सपर्ट मधु यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्टाइलिश कॉकटेल लुक दिया। मेकअप, हेयर स्टाइल और आउटफिट्स के संयोजन ने फोटोशूट को पूरी तरह फैशन मैगजीन जैसा प्रोफेशनल लुक प्रदान किया।
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस फोटोजेनिक राउंड केवल सुंदर तस्वीरें लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह जानना होता है कि कोई प्रतिभागी कैमरे के सामने कितनी सहज है, उसका आत्मविश्वास कितना मजबूत है, वह अपने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज के जरिए अपनी पर्सनैलिटी को कितनी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकती है। यही गुण आगे चलकर फैशन, विज्ञापन और मनोरंजन जगत में सफलता की पहचान बनते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश सैनी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मॉडलिंग केवल रैंप वॉक तक सीमित नहीं है, बल्कि कैमरे के सामने हर तस्वीर में अपनी अलग पहचान बनाना भी उतना ही जरूरी है।
इसी अवसर पर मिस राजस्थान 2026 के फिनाले वीक की भी आधिकारिक घोषणा की गई। आयोजकों के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई तक होटल हैवा हेवन रिजॉर्ट और 2 जुलाई से 4 जुलाई तक होटल पार्क ओशन में प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, रैंप वॉक, कैमरा फेसिंग, फैशन स्टाइलिंग और विभिन्न प्री-फिनाले गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में विशेषज्ञ प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार करेंगे।
- खूंखार आतंकियों से चैटिंग करती थी जयपुर की युवती: FB फ्रेंडलिस्ट में 370 पाकिस्तानी, राजस्थान में 'लेडी स्लीपर सेल' तैयार करना था मकसद
- जयपुर में युवक की सड़ी हुई मिली लाश: खाली प्लॉट की दीवार के पास फेंका शव, तीन दिन पहले किया मर्डर
- राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा
- जयपुर में घूम रही प्रदूषण कम करने वाली वैन: पानी की फुहारें छोड़ती है, कीमत 55 लाख रुपए; जानिए- कैसे कंट्रोल करती है पॉल्यूशन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


