होमक्राइमअजमेर रोड का खूनी स्पॉट, चालक ट्रक सहित गायब: 28 घंटे पहले जहां 4 मौतें, वहीं ट्रक ने 19 साल की भारती को कुचला, मौत - Jaipur News
क्राइम

अजमेर रोड का खूनी स्पॉट, चालक ट्रक सहित गायब: 28 घंटे पहले जहां 4 मौतें, वहीं ट्रक ने 19 साल की भारती को कुचला, मौत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ajmer Road's Bloody Spot, Driver Missing Along With Truck अजमेर रोड का खूनी स्पॉट, चालक ट्रक सहित गायब:28 घंटे पहले जहां 4 मौतें, वहीं ट्रक ने 19 साल की भारती को कुचला, मौत - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जुलाई 2026 को 04:12 am बजे
अजमेर रोड का खूनी स्पॉट, चालक ट्रक सहित गायब:  28 घंटे पहले जहां 4 मौतें, वहीं ट्रक ने 19 साल की भारती को कुचला, मौत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ajmer Road's Bloody Spot, Driver Missing Along With Truck

अजमेर रोड का खूनी स्पॉट, चालक ट्रक सहित गायब:28 घंटे पहले जहां 4 मौतें, वहीं ट्रक ने 19 साल की भारती को कुचला, मौत

- कॉपी लिंक

अजमेर रोड पर श्याम नगर थाना क्षेत्र का ब्लैक स्पॉट 28 घंटे में दूसरी बार खून से रंग गया। मंगलवार को जिस जगह भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी, बुधवार दोपहर उसी जगह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में भारती सैनी (19)

- दर्दनाक हादसे के बाद जागी थी पुलिस, 24 घंटे में फिर सो गई, ब्लैक स्पॉट पर ही सवारियां बैठाती रहीं बसें

पुलिस के अनुसार दौसा के गीजगढ़ निवासी भारती सैनी महिंद्रा सेज स्थित कंपनी में काम करती थी और बड़ी बहन के साथ भांकरोटा क्षेत्र में रहती थी। बुधवार दोपहर 3 बजे वह परिचित नवदीप के साथ बाइक पर भांकरोटा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। नवदीप सड़क की दूसरी ओर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भारती का शव एसएमएस की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।

तस्वीर में देखिए सिस्टम की खामी... आधे किलोमीटर में 5 लेन का ट्रैफिक, शहर की ओर जाने वाले वाहन उल्टी दिशा से गुजरते हैं

- अजमेर हाईवे पर आधा किलोमीटर का यह हिस्सा ब्लैक स्पॉट है। यह 200 फीट बाईपास चौराहे के पास फ्लाईओवर खत्म होने से लेकर सर्विस लेन शुरू होने तक डेंजर जोन बना हुआ है।

- इस हिस्से में हाईवे की तीन लेन और सर्विस लाइन की दो लेन मिलाकर यह पांच लेन का खुला हिस्सा हो जाता है।

- फ्लाईओवर के ऊपर से आने वाले और शहर की आेर से नीचे से आने वाले वाहनों के कारण जंक्शन बन जाता है। स्थानीय कॉलोनियों से वर्धमान नगर होकर गोपालपुरा बाईपास जाने वाले वाहन सर्विस लाइन से उल्टी दिशा से गुजरते हैं। सुबह 9 से 11:30 और शाम 5 से रात 9 बजे तक वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है।

- अजमेर रोड पर बुधवार को फिर हुए हादसे ने परिवहन व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की तत्परता पर फिर सवाल खड़े कर दिए। मंगलवार को एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस ने देर रात तक न तो बसों को रुकने दिया और ना संवारियां बैठाने दीं। बुधवार को हालात उलट मिले। युवती के मौत के बाद जैसे ही शव को हटाया और यातायात सामान्य किया, बसें बीच हाईवे पर ही रुकने लगीं और संवारियां बैठाती रहीं।

4 लोगों को कुचलने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार

मंगलवार को 4 लोगों की जान लेने वाले ट्रेलर चालक सतवीर सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सतवीर से श्याम नगर पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसे में घायल कैलाशी के पैरों की बुधवार को एसएमएस अस्पताल में सर्जरी की गई। पति और बच्चों के शवों का गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें