राजस्थान: कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मंत्री मदन दिलावर पहुंचे अस्पताल - 27 children fall ill after midday meal in kota school
राजस्थान: कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मंत्री मदन दिलावर पहुंचे अस्पताल राजस्थान के कोटा में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कुछ को अस्पताल…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मंत्री मदन दिलावर पहुंचे अस्पताल
राजस्थान के कोटा में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
HighLights
- कोटा में मिड-डे मील खाने से 27 बच्चे हुए बीमार।
- मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की।
- बच्चों की हालत अब स्थिर, घटना की जांच होगी।
डिजिटल डेस्क, कोटा। राजस्थान के कोटा में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत खराब हो गई।
जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने कहा कि मुझे बताया गया कि लगभग 27 बच्चे बीमार महसूस कर रहे थे और उन्हें सिरदर्द की शिकायत थी। जब मुझे पता चला कि इनमें से 10-12 बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया है, तो मैं भी यहां आ गया।
उन्होंने कहा कि चार बच्चों के पहले ही भर्ती कर लिया गया था और बाकी बच्चों की देखभाल के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई थी। अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है ताकि पक्का किया जा सके कि किसी की हालत गंभीर न हो।
मिड-डे मील खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार, मिड-डे मील खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर की शिकायत हुई तो शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी। बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू किया गया।
सोमवार को हुई इस घटना के समय स्कूल में 110 बच्चे मौजूद थे। स्कूल प्रभारी चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि बच्चों ने बताया कि भोजन करते समय उन्हे कद्दू की सब्जी का स्वाद ठीक नहीं लग रहा था।
बच्चों की हालत पर हमारी नजर- रूप सिंह मीणा
रूप सिंह मीणा ने बताया कि बच्चों को शुरुआती इलाज दे दिया गया है और हम उन पर नजर रख रहे हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि उनके वाइटल्स सामान्य रहें और उनकी हालत बिगड़े नहीं।
#WATCH | Kota: Rajasthan Minister Madan Dilawar visits children hospitalised after mid-day meal incident.
— ANI (@ANI) August 24, 2026
He says, "Currently, I am at the medical college. I just met all the children, and everyone is fine... They told me that they experienced vomiting and felt dizzy. Now,… pic.twitter.com/pYSZQzhpZK
मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों से की मुलाकात
राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने मिड-डे मील की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अभी मैं मेडिकल कॉलेज में हूं। मैंने सभी बच्चों से मुलाकात की और सब ठीक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उल्टी और चक्कर आ रहे थे। अब सब स्वस्थ हैं। यह जांच का विषय है कि क्या हुआ और कैसे हुआ।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


