राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: जयपुर में 1 घंटे की बरसात में सड़कें आधा फीट डूबीं, पेड़ गिरे; कोटा-जोधपुर में बदला मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Pre Monsoon Rain Alert | Jaipur Kota Ajmer Bharatpur Yellow Alert राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर में 1 घंटे की बरसात में सड़कें आधा फीट डूबीं, पेड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Pre Monsoon Rain Alert | Jaipur Kota Ajmer Bharatpur Yellow Alert
राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर में 1 घंटे की बरसात में सड़कें आधा फीट डूबीं, पेड़ गिरे; कोटा-जोधपुर में बदला मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान में गुरुवार (25 जून) को प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ एरिया में दोपहर बाद आंधी चली, फिर बारिश हुई। जयपुर में गुरुवार को एक घंटे में 2 इंच बरसात हुई। इससे सड़कें लबालब हो गईं। आंधी से क
मौसम विभाग ने 26 जून (आज) को भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने और आगामी 4-5 दिन में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
ये शहर सबसे गर्म रहे
फलोदी, श्रीगंगानगर में 41 डिग्री तापमान दर्ज
बारिश से पहले गुरुवार को कुछ शहरों में गर्मी तेज रही। फलोदी, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41, जैसलमेर में 40.8, बाड़मेर में 40.5, बीकानेर में 39.3, चूरू में 39.8, जोधपुर में 39.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.4, करौली में 39, दौसा में 38.8 और पाली में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां, कितनी बारिश हुई
पिछले 24 घंटे के दौरान नागौर के सांजू में 25MM, डेगाना में 35, खींवसर में 13, सवाई माधोपुर के बामनवास में 10, बीकानेर के छतरगढ़ में 14, धौलपुर के बसेड़ी में 5, कोटा के चेचट में 17, कानावास में 4, राजसमंद के रेलमगरा में 5, भीलवाड़ा के सहाड़ा में 22, जोधपुर के भोपालगढ़ में 20MM बरसात दर्ज हुई।
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल
जयपुर : राजधानी में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद बादल छाए। तेज हवा चली। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। जयपुर कलेक्ट्रेट, चारदीवारी (परकोटा) के आसपास करीब 50MM (2 इंच) पानी बरसा। इन एरिया में सड़कों पर आधा फीट तक पानी बहता नजर आया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सांगानेर में 33, जेएलएन मार्ग पर 11.4, फागी में 15, जालसू में 12, कालवाड़ में 4 और आमेर में 2MM बारिश हुई। तेज बारिश और आंधी से पेड़ों को भी नुकसान हुआ। रामनिवास बाग में एक दर्जन से ज्यादा बड़े और पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई पेड़ टूट गए। जोरावर सिंह गेट और किशनपोल बाजार में भी पेड़ गिर गए।
सीकर : गुरुवार को दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ाेतरी हुई, लेकिन शाम होते-होते धूल भरी हवा चलने लगी। शाम को काले बादल छाए। 26 जून तक सीकर समेत शेखावाटी इलाके में आंधी-बारिश का अनुमान है। सीकर के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।
कोटा : कोटा में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाने लगे और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उदयपुर : उदयपुर शहर में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। धूप के बीच हवा में नमी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले आज पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री कम रहा। इसके बावजूद उमस के कारण गर्मी का असर बरकरार रहा।
अलवर : अलवर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप भी निकली। बादलों और धूप के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई।
जोधपुर : जोधपुर शहर में गुरुवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। दिनभर उसम और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर : अजमेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.5 रहा। शहर में सुबह से ही धूप खिली रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
--------
यह खबर भी पढ़िए…
13 बार मानसून लेट, 7 बार ज्यादा बारिश, 3 बार वक्त से पहले आया तो 25% तक कम बरसा, राजस्थान का 30 साल का एनालिसिस
राजस्थान में मानसून की धीमी रफ्तार और देरी चर्चा में है। पिछली बार मानसून 7 दिन जल्दी पहुंच गया था। बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बार इतनी ही दिन देरी से यहां पहुंचने की आशंका है। इस बीच भास्कर ने 1996 से लेकर 2025 तक यानी 30 साल के डेटा का एनालिसिस किया। पढ़ें पूरी खबर...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ऑक्सीटोसिन मामले में केंद्र का बड़ा एक्शन: 'जैक्सन लेबोरेट्रीज' के दो राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 30 मिनट की बरसात में जयपुर की सड़कें आधा फीट डूबीं, कोटा-जोधपुर में भी बदला मौसम - Jaipur News

कल 26 जून का मौसम: IMD ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी; राजस्थान में तूफान की चेतावनी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलेगी


