रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर शिकंजा, उदयपुर में 2600 लीटर दूध पकड़ा
रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर शिकंजा, उदयपुर में 2600 लीटर दूध पकड़ा टैंकर में दूध दो अलग-अलग हिस्सों में भरा मिला. एक हिस्से में करीब 1500 लीटर, जबकि दूसरे हिस्से में लगभग 1100 लीटर दूध था. Published : August 22, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर शिकंजा, उदयपुर में 2600 लीटर दूध पकड़ा
टैंकर में दूध दो अलग-अलग हिस्सों में भरा मिला. एक हिस्से में करीब 1500 लीटर, जबकि दूसरे हिस्से में लगभग 1100 लीटर दूध था.
Published : August 22, 2026 at 12:32 PM IST
उदयपुर: रक्षाबंधन से पहले स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया. टीम ने सेक्टर-7 में जड़ाव नर्सरी के पास 2600 लीटर दूध से भरा टैंकर पकड़ा. टैंकर में दो हिस्सों में 1500 और 1100 लीटर दूध मिला. गुणवत्ता संदिग्ध होने पर सैंपल लैब भेजे गए. फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता और CMHO डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई कम फैट वाले दूध की सप्लाई की सूचना पर की गई. चालक मिलन माली निवासी भीलवाड़ा बताया जा रहा है. विभाग अब पता लगा रहा है कि दूध कहां से लाया गया और किन डेयरियों में सप्लाई होना था. त्योहार पर मावा-मिठाई की मांग बढ़ने से मिलावट का खतरा बढ़ा है.
CMHO डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जांच के दौरान टैंकर में दूध दो अलग-अलग हिस्सों में भरा मिला. एक हिस्से में करीब 1500 लीटर, जबकि दूसरे हिस्से में लगभग 1100 लीटर दूध था. विभागीय टीम ने दोनों हिस्सों से सैंपल लिए हैं. अब लैब जांच के बाद ही दूध की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
डेयरियों तक पहुंचना था दूध: कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह भी जानकारी जुटा रहा है कि टैंकर में दूध कहां से लाया गया था और उदयपुर में इसकी सप्लाई किन डेयरियों या अन्य स्थानों पर की जानी थी. त्योहार के दौरान दूध, मावा, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से मिलावट की आशंका बढ़ जाती है. विभाग की ओर से संदिग्ध दूध को नष्ट करने की प्रक्रिया भी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. CMHO डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

678 Raj govt doctors face termination for prolonged unauthorised absence

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव


