दून हाईवे पर राजस्थान रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 26 यात्रियों की बची जान - rajasthan roadways bus catches fire on doon highway meerut
दून हाईवे पर राजस्थान रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 26 यात्रियों की बची जान दून हाईवे पर दादरी के पास जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, बस में स…

सौजन्य से:- Jagran
दून हाईवे पर राजस्थान रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 26 यात्रियों की बची जान
दून हाईवे पर दादरी के पास जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, बस में सवार ...और पढ़ें
HighLights
- दूंन हाईवे पर राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में आग।
- बस में सवार 26 यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला।
- मेरठ और मुजफ्फरनगर से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम, (मेरठ)। जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में सकौती के पास दादरी के सामने दून हाईवे पर आग लग गई। बस में एक बच्चा समेत 26 सवारी मौजूद थी। बस चालक और परिचालक ने आग लगने का शोर मचाते हुए सवारियों को तेजी से बस से उतारा। तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धूं-धूंकर जलने लगी।
मेरठ से चार और मुजफ्फरनगर से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मगर, जब तक बस लेहे का ढांचा ही रह गई थी। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लगा, जिसे दौराला पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया।
राजस्थान के जयपुर निवासी बस चालक राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह जयपुर से हरिद्वार के लिए राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस लेकर चला था। बस में जयपुर से 26 सवारी बैठी थी, जिनमें आठ महिलाएं, 17 पुरुष और एक बच्चा शामिल था।
बस जैसे ही दून हाईवे पर दौराला क्षेत्र के दादरी गांव के पास पहुंची, तभी बस के इंजन की ओर से धुंआ निकलते हुए चालक ने देखा। तभी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया।
चालक और परिचाक फतेहपुर सीकरी राजस्थान निवासी गागिया ने बस से उतरकर आगे इंजन की ओर देखा तो उसमें आग लग चुकी थी। तभी चालक और परिचालक ने आग लगने का शोर मचाते हुए सवारियों को नीचे उतारा। सभी सवारी अपना सामान लेकर सुरक्षित तरीके से नीचे उतर गए। थोड़ी ही देर में आग शोलों में बदल गई। इस बीच राहगीरों और दादरी के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'दलदल में फंस गया हूं, अब मौत ही आखिरी रास्ता,' 50 लाख की ठगी से परेशान युवक ने वीडियो वायरल कर दी जान
डायल-112 की सूचना पर दौराला थाना इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर मेरठ सीएफओ सुरेंद्र सिंह चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर घटनास्थल पहुंच गए। वहीं घटनास्थल मुजफ्फरनगर बार्डर के पास दादरी था, इसी वजह से मुजफ्फंरनगर से भी तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर बस में लगी आग पर काबू पाया, मगर जब तक पूरी तरह से बस जल चुकी थी। बस चालक ने फोन कर अपने रोडवेज अधिकारियों को सूचना दी।
राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर बस में प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। बस में मौजूद 26 सवारियों को सकुशल उतार दिया गया। सभी सवारी अन्य वाहनों में सवार होकर वहां से चले गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
-सुमन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर-दौराला।
बस में आग लगी थी, सभी सवारियां और चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। मेरठ से चार और मुजफ्फरनगर से तीन फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची थीं। थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया।
-सुरेंद्र सिंह, सीएफओ-मेरठ।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


