जयपुर-बान्द्रा साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से नियमित चलेगी: 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत, दोपहर में पहुंचेगी चित्तौड़गढ़ - Chittorgarh News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Chittorgarh - Jaipur Bandra Train Regular Service | Chittorgarh To Mumbai Rail Update जयपुर-बान्द्रा साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से नियमित चलेगी:4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत, दोपह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Jaipur Bandra Train Regular Service | Chittorgarh To Mumbai Rail Update
जयपुर-बान्द्रा साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से नियमित चलेगी:4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत, दोपहर में पहुंचेगी चित्तौड़गढ़
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चल रही रेल सेवा को अब नियमित रेल सेवा में शामिल कर दिया है।
यानी अब यह ट्रेन हर सप्ताह तय दिन पर नियमित रूप से चलेगी। इससे चित्तौड़गढ़ सहित इस पूरे रूट के यात्रियों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी।
जिले से हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग मुंबई और गुजरात की ओर सफर करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का नियमित संचालन यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
यह ट्रेन राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे चार राज्यों को जोड़ती है, जिससे इस पूरे रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
चित्तौड़गढ़ में दोपहर को पहुंचेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 19723 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से हर बुधवार सुबह 8:20 बजे जयपुर से रवाना होगी। यह किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल और भीलवाड़ा होते हुए दोपहर 1:50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 19724 हर गुरुवार सुबह 8:35 बजे बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर और नीमच होते हुए रात 12:05 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद रात 12:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव राजस्थान के किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, गुजरात के वडोदरा, सूरत तथा महाराष्ट्र के वापी, बोरीवली और बान्द्रा टर्मिनस पर रहेगा।
सभी यात्रियों के लिए रहेगी व्यवस्था
रेलवे ने इस ट्रेन में हर वर्ग के यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कुल 20 कोच लगाए हैं। इसमें एक फर्स्ट एसी, दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच स्लीपर, चार जनरल और दो पावर कार कोच शामिल हैं।
इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ सामान्य श्रेणी में सफर करने वालों को भी सुविधा मिलेगी। चित्तौड़गढ़ जिले के यात्रियों के लिए यह ट्रेन मुंबई तक सीधी और नियमित रेल सेवा का विकल्प बनेगी।
वहीं चार राज्यों को जोड़ने वाली इस ट्रेन से व्यापार, रोजगार, शिक्षा और पारिवारिक यात्रा करने वाले लोगों का सफर भी पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


