राजस्थान: 25 लाख रुपये में खरीदा था पेपर, सरकारी नौकरी मिलने के पांच साल बाद खुलासा - rajasthan jen paper leak assistant engineer atul meena arrested for buying exam in 25 lakh rupees government job
राजस्थान: 25 लाख रुपये में खरीदा था पेपर, सरकारी नौकरी मिलने के पांच साल बाद खुलासा राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अतुल मीणा को ग…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: 25 लाख रुपये में खरीदा था पेपर, सरकारी नौकरी मिलने के पांच साल बाद खुलासा
राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया ह ...और पढ़ें
HighLights
- कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामला।
- सहायक अभियंता अतुल मीणा 25 लाख में गिरफ्तार।
- लीक पेपर से पास होकर जल संसाधन विभाग में पोस्टिंग।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है। अतुल ने 25 लाख रुपये में हल हुआ पेपर खरीदा था।
SOG ने किया खुलासा
एसओजी के अतिरिक्त महानेदशक विशाल बंसल ने बताया कि पेपर लीक मामले में साल 2020 में जयपुर के सांगानेर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद भर्ती निरस्त की गई, जो फिर 12 सितंबर 2021 को हुई।
जांच में खुलासा हुआ कि फिर हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक होकर पेपर माफिया तक पहुंच गया था। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके हर्षवर्धन मीणा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अतुल सहित कई लोगों को पैसे लेकर पेपर बेचा था।
अतुल ने इसके बदले 25 लाख रुपये हर्षवर्धन को दिए थे। लीक पेपर से अतुल परीक्षा में पास हो गया और उसकी नियुक्ति जल संसाधन विभाग में हो गई। जांच के दौरान सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- अलवर में चार जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजते थे संवेदनशील सैन्य जानकारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


