आपातकाल में जेल जाने वालों को राजस्थान सरकार अब देगी 25 हजार रुपये पेंशन, भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला - rajasthan government will now provide a pension of 25000 to those who were imprisoned during the emergency
आपातकाल में जेल जाने वालों को राजस्थान सरकार अब देगी 25 हजार रुपये पेंशन, भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला आपातकाल में जेल जाने वालों की पेंशन में राजस्थान सरकार ने बढ़ोतरी की है। शहर में आयोजित "संविधान हत्या दिवस" और लोकतं…

सौजन्य से:- Jagran
आपातकाल में जेल जाने वालों को राजस्थान सरकार अब देगी 25 हजार रुपये पेंशन, भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला
आपातकाल में जेल जाने वालों की पेंशन में राजस्थान सरकार ने बढ़ोतरी की है। शहर में आयोजित "संविधान हत्या दिवस" और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख् ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री भजनलाल ने लोकतंत्र सेनानियों को अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की
- अब तक इनको 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती थी
जागरण संवाददाता, जयपुर। आपातकाल में जेल जाने वालों की पेंशन में राजस्थान सरकार ने बढ़ोतरी की है। शहर में आयोजित "संविधान हत्या दिवस" और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को मासिक पेंशन अब 25 हजार रुपये दी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की। गौरतलब है कि अब तक इनको 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती थी।
सीएम ने लोकतंत्र सेनानियों की चिकित्सा सहायता चार हजार रुपये मासिक से बढ़ाकर पांच हजार करने और राजस्थान रोडवेज की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की है।
इस मौके पर सीएम शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वह संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन इतिहास में वही आपातकाल लागू करने के लिए जिम्मेदार रही है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


