जोधपुर में कांग्रेस ने 25 बागियों को पार्टी से निकाला: निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Congress Action | 25 Rebels Expelled From Party Over Election जोधपुर में कांग्रेस ने 25 बागियों को पार्टी से निकाला:निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Congress Action | 25 Rebels Expelled From Party Over Election
जोधपुर में कांग्रेस ने 25 बागियों को पार्टी से निकाला:निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ गतिविधियों और विरोध को लेकर कांग्रेस ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए निगम चुनाव में खड़े हुए बागी और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 25 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं पर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में काम करने और पार्टी अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया है।
पार्टी के जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया कि निगम चुनाव में पार्टी के संविधान, नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्य करने वाले 25 लोगों को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए निष्कासित किया गया है।
निष्कासित होने वालों में पार्टी पदाधिकारी भी शामिल
गहलोत ने बताया कि कांग्रेस ने जिन 25 लोगों को निष्कासित किया है, उनमें पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ कुछ पूर्व पार्षदों को भी निकाला गया है।
पार्टी पदाधिकारियों में मदेरणा कॉलोनी मंडल अध्यक्ष दौलत राम चौधरी, मंडल महासचिव ओबीसी चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी (वार्ड संख्या 96), चेतन गहलोत,मंडल अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20), उदयमन्दिर ब्लॉक महामंत्री भंवर लाल चौहान शामिल हैं।
वहीं पूर्व पार्षद कपिल मिश्रा, शोकत कुरैशी, रफिक कुरैशी, यूसुफ गुड्सा शामिल हैं। निष्कासित होने वालों में जाफरान वार्ड 63, रविंद्र सिंह सिसोदिया वार्ड 64, लिकायत अली रंगरेज वार्ड 69, अनिता परिहार वार्ड 99 और युसुफ खान गुड़सा बागी होकर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
- जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं: न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर में रोड शो करेंगे: पदाधिकारियों संग बैठक भी लेंगे, शहर के रास्ते डायवर्ट रहेंगे
- सस्ते ड्रोन कैमरे का लालच देकर 1.40 लाख की ठगी: कार बेचने के नाम पर बनाया शिकार, पढ़ें शहर में क्राइम की अन्य प्रमुख खबरें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


