स्कूल से निकाला तो 25 फीट ऊंचे दरवाजे पर चढ़ा जयपुर का छात्र, कक्षा में गोरक्षा की करता था बातें - jaipur student climbs gate after school expulsion for cow protection
स्कूल से निकाला तो 25 फीट ऊंचे दरवाजे पर चढ़ा जयपुर का छात्र, कक्षा में गोरक्षा की करता था बातें जयपुर में एक 12वीं कक्षा का छात्र स्कूल से निकाले जाने के बाद अजमेरी गेट पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। HighLights - स्कूल…

सौजन्य से:- Jagran
स्कूल से निकाला तो 25 फीट ऊंचे दरवाजे पर चढ़ा जयपुर का छात्र, कक्षा में गोरक्षा की करता था बातें
जयपुर में एक 12वीं कक्षा का छात्र स्कूल से निकाले जाने के बाद अजमेरी गेट पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी।
HighLights
- स्कूल से निकाले जाने पर छात्र अजमेरी गेट पर चढ़ा।
- गोरक्षा के प्रचार के कारण स्कूल ने छात्र को निकाला।
- पुलिस और सिविल डिफेंस ने छात्र को सुरक्षित नीचे उतारा।
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर में एक निजी स्कूल से निकाले जाने से नाराज 12वीं कक्षा का छात्र शहर की चारदीवारी के दरवाजे (अजमेरी गेट) पर चढ़ गया। वापस स्कूल में भर्ती नहीं करने पर करीब 25 फीट ऊंचाई के दरवाजे से नीले छलांग लगाने की धमकी देने लगा।
पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसे बातों में उलझाया और पीछे से सिविल डिफेंसकर्मी दरवाजे पर चढ़े ओर पकड़कर छात्र जबरन नीचे उतारा।
जालूपुरा पुलिस थाना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि छात्र अपने हाथ में मिर्च स्प्रे भी लेकर दरवाजे पर चढ़ा था। जांच में सामने आया कि छात्र शहर के चित्रकूट क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ता था।
वह स्कूल में पढ़ाई करने के स्थान पर गोरक्षा का प्रचार-प्रसार करता था। किसी भी कक्षा में अचानक पहुंचकर गोरक्षा के बारे में बात करने लगता था। स्कूल प्रशासन के समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो उसको स्कूल से निकाल दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में रिश्तों का कत्ल: कई बार पति को छोड़ना चाहा...बात नहीं बनी तो हत्या कर दी - Jaipur News

Shamli News: उदयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर इलेक्ट्रिशियन की मौत

जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार


