होटल का कारोबार ठप हुआ तो बना नशा तस्कर: सप्लाई चेन का खुलासा होते ही फरार हुआ 25 हजार का इनामी तस्कर जोधपुर से दबोचा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jodhpur Drug Smuggler Arrested | 25k Reward | ANTF Bust होटल का कारोबार ठप हुआ तो बना नशा तस्कर:सप्लाई चेन का खुलासा होते ही फरार हुआ 25 हजार का इनामी तस्कर जोधपुर से दबोचा - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jodhpur Drug Smuggler Arrested | 25k Reward | ANTF Bust
होटल का कारोबार ठप हुआ तो बना नशा तस्कर:सप्लाई चेन का खुलासा होते ही फरार हुआ 25 हजार का इनामी तस्कर जोधपुर से दबोचा
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जो एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी ड्रग तस्कर सुनील झांझड़ा (26) को जोधपुर के नेटड़ा टोल प्लाजा से गिरफ्ता
आरोपी राज्य के टॉप ड्रग तस्करों में शामिल था। इसके साथ ही ANTF ने अपने अभियान में अब तक 69वें इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। एडीजी एएनटीएफ के निर्देशन और आईजी ANTF विकास कुमार की निगरानी में चलाए गए ‘ऑपरेशन मदशंभूक’ के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपी सुनील झांझड़ा(26) निवासी कजनाऊ पालड़ी, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर पर हनुमानगढ़ पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
होटल का कारोबार ठप हुआ तो बना नशा तस्कर
आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि आरोपी ने बीए तक पढ़ाई करने के बाद रोजगार की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने जोधपुर-नागौर हाईवे पर एक होटल खोला। होटल से पर्याप्त आमदनी नहीं होने पर उसकी मुलाकात पंजाब के एक ट्रक चालक से हुई, जिसने अधिक कमाई के लिए अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई का रास्ता बताया।
इसके बाद आरोपी ने होटल की आड़ में ट्रक चालकों को मादक पदार्थ बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसका संपर्क पंजाब के तस्करों से हो गया और उसने राजस्थान से पंजाब तक नशे की सप्लाई का नेटवर्क खड़ा कर लिया।
सप्लाई चेन का खुलासा होने पर हुआ फरार
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने होटल कर्मचारियों के माध्यम से भी मादक पदार्थ पंजाब तक भिजवाता था। इसी दौरान हनुमानगढ़ पुलिस ने एक खेप पकड़ ली, जिसमें जांच के दौरान सुनील का नाम सामने आया। पुलिस जब उसे पकड़ने होटल पहुंची तो वह फरार हो चुका था और पिछले एक साल से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
रिश्तेदार के कार्यक्रम में जा रहा था, टोल प्लाजा पर दबोचा
ANTF को सूचना मिली कि आरोपी गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने जोधपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम ने उसका पीछा किया, जबकि दूसरी टीम ने नेटड़ा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी की गाड़ी टोल प्लाजा पहुंची, दोनों टीमों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले अनजान बनने की कोशिश करते हुए कहा कि उसे किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार होने की बात स्वीकार कर ली।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


