होमक्राइमतीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF ने ब्यावर मंडी में घेराबंदी कर पकड़ा - Jodhpur News
क्राइम

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF ने ब्यावर मंडी में घेराबंदी कर पकड़ा - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Slate Pencil Factory Raid: Police Nab Wanted Drug Smuggler In Bawar तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 06:33 am बजे
तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:  स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF ने ब्यावर मंडी में घेराबंदी कर पकड़ा - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Slate Pencil Factory Raid: Police Nab Wanted Drug Smuggler In Bawar

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस, ANTF ने ब्यावर मंडी में घेराबंदी कर पकड़ा

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ऑपरेशन मदमारुत के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एएनटीएफ ने राज्य के टॉपमोस्ट ड्रग माफियाओं की सूची में शामिल और पिछले 3 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर समीर खां को ब्यावर से गिरफ्तार कर लिया है।

एएनटीएफ महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने बताया आरोपी समीर खान पुत्र जारद खान पठान मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम का रहने वाला है। आरोपी केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह पहले मजदूरी करता था, लेकिन अपने एक रिश्तेदार को तस्करी के जरिए मोटा पैसा कमाते देख उसके मन में भी ऐशो-आराम की लालसा जागी। उसने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थों (स्मैक) की खेप सप्लाई करना शुरू कर दिया।

एजेंट स्मैक के साथ पकड़ा था

समीर ने राजस्थान के फलोदी जिले में अपने एजेंट तैयार किए थे। 2024 में फलोदी के बाप थाना क्षेत्र में इसका एक एजेंट स्मैक के साथ पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में समीर के नाम का खुलासा किया। नाम सामने आने के बाद समीर राजस्थान से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए दोबारा छिपकर मजदूरी व ड्राइविंग करने लगा।

स्लेट-पेंसिल फैक्ट्री में काम करता

शातिर अपराधी को दबोचने के लिए एएनटीएफ की टीम मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुंची। वहां पता चला कि समीर मुल्तानपुरा की किसी स्लेट पेंसिल फैक्ट्री में काम करता है और पिकअप चलाता है। इस पर पुलिस टीम व्यापारी का रूप धारण कर मुल्तानपुरा के फैक्ट्री एरिया में घुस गई। टीम बड़ी मात्रा में माल खरीदने और उसे जयपुर सप्लाई करने के बहाने फैक्ट्रियों में सुराग तलाशने लगी।

ब्यावर की अनाज मंडी गया था

एक फैक्ट्री में जब टीम ने मालिक से जयपुर माल भेजने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने को कहा, तो मालिक ने बताया कि उनके पास समीर नाम का ड्राइवर है जो पिकअप चलाता है। मालिक ने आगे बताया कि समीर आज माल लेकर राजस्थान के ब्यावर की अनाज मंडी गया हुआ है।

समीर के ब्यावर में होने की पुख्ता जानकारी मिलते ही मंदसौर में मौजूद टीम ने तुरंत ब्यावर में तैनात एएनटीएफ की दूसरी टीम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही ब्यावर टीम अनाज मंडी पहुंची और वाहनों के नंबर खंगालने शुरू किए।

मंडी के पीछे बारदाना गोदाम के पास मध्य प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक पिकअप खड़ी दिखाई दी, जिसके पास दो युवक बैठे थे। टीम ने पहचान की पुष्टि करते हुए घेराबंदी की और इनामी तस्कर समीर को दबोच लिया।

आमजन से अपील

आईजी विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी या अपराधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत एएनटीएफ कंट्रोल रूम के नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें