अजमेर संभाग के पांच जिलों के 25 निकायों में वोटर्स में दिखा उत्साह...केकड़ी-पीसांगन में रात तक वोटिंग
अजमेर संभाग के पांच जिलों के 25 निकायों में वोटर्स में दिखा उत्साह...केकड़ी-पीसांगन में रात तक वोटिंग संभाग में कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. Published : September 9, 2026 at 9:27 PM IST अज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर संभाग के पांच जिलों के 25 निकायों में वोटर्स में दिखा उत्साह...केकड़ी-पीसांगन में रात तक वोटिंग
संभाग में कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
Published : September 9, 2026 at 9:27 PM IST
अजमेर: नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण में बुधवार को अजमेर संभाग के पांच जिलों के 25 निकायों में शांतिपूर्ण वोटिंग हुई. संभाग के अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक एवं डीडवाना-कुचामन जिले के निकायों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अजमेर जिले में 6 निकायों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. केकड़ी और पीसांगन के कई केंद्रों में मतदान अवधि खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. शाम छह बजे से पहले केंद्रों में पहुंचे वोटर्स रात तक वोटिंग करते रहे. सभी 6 निकाय क्षेत्र में मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया. ईवीएम को सुरक्षित और निर्धारित स्थानों पर ले जाने का कार्य शुरू हो चुका.
अजमेर जिले में मतदान प्रतिशत
- टांटोटी नगर पालिका : 20 वार्ड में 56 प्रत्याशी. कुल मतदाता 5 हजार 852. वोटिंग प्रतिशत 75.24
- केकड़ी नगर पालिका : 40 वार्डों में 99 प्रत्याशी. कुल 34 हजार 613 मतदाता. वोटिंग प्रतिशत 78.04
- सावर नगर पालिका : 20 वार्ड में 53 प्रत्याशी. 8 हजार 833 मतदाता. वोटिंग प्रतिशत 80.87
- सरवाड़ नगर पालिका: 25 वार्ड में 53 प्रत्याशी. 15 हजार 783 मतदाता. वोटिंग प्रतिशत 86.19
- पीसांगन नगर पालिका : 25 वार्ड में 131 प्रत्याशी. कुल 14 हजार 58 मतदाता.
- नसीराबाद नगर पालिका: 20 वार्ड में सबसे कम 6 हजार 834 मतदाता. वोटिंग प्रतिशत 89.22
कुचामन-डीडवाना जिले में मतदान प्रतिशत
- बोरावड़ नगर पालिका: 80.51
- डीडवाना नगर पालिका: 75.42
- लाडनूं नगर पालिका: 68.47
नागौर जिले में मतदान प्रतिशत
- नागौर नगर परिषद: 84.14
- बासनी नगर पालिका : 67.16
- कुचेरा नगर पालिका: 82.11
- जायल नगर पालिका: 83.55
- मुंडवा नगर पालिका: 85.14
पढ़ें: नगर निकाय चुनाव : 6 बजने के साथ दूसरे चरण के प्रचार का शोर थमा, अब डोर-टू-डोर मनुहार
टोंक जिले में मतदान प्रतिशत
- देवली नगर पालिका: 85.32
- दूनी नगर पालिका : 86.63
- उनियारा नगर पालिका: 86.44
भीलवाड़ा जिले में मतदान प्रतिशत
- भीलवाड़ा नगर निगम: 62.71
- बीगोद नगर पालिका: 91.49
ब्यावर जिले में वोटिंग प्रतिशत
- मसूदा नगर पालिका: 84.67
पढ़ें:डीडवाना विधायक यूनुस खान को वोट देने से रोकने एवं धक्का-मुक्की का आरोप, धरने पर बैठे...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


