भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार Bharatpur News: भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने बुलंदशहर से 25-25 हजार के दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.…

सौजन्य से:- ABP News
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
Bharatpur News: भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने बुलंदशहर से 25-25 हजार के दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस पर फायरिंग में थानाधिकारी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट से बच गई.
राजस्थान के भरतपुर में व्यापारियों पर हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के गृह जिले में हुई इन वारदातों के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 25-25 हजार रुपये के दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि थानाधिकारी की जान उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ बॉबी और बलराम उर्फ बल्लू के रूप में हुई है. दोनों पर चिकसाना क्षेत्र में कारोबारी प्रमोद मित्तल पर फायरिंग और सेवर इलाके में बर्तन व्यापारी चंद्रभान की हत्या का आरोप है. इन घटनाओं के बाद पूरे भरतपुर में दहशत फैल गया था और व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी.
400 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का सुराग जुटाया. पहले एक आरोपी महेश को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम बुलंदशहर पहुंची और दोनों मुख्य आरोपियों को दबोचने में सफल रही.
पुलिस पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची थानाधिकारी की जान
पुलिस के अनुसार, भरतपुर लाते समय आरोपियों ने भागने की कोशिश की. इसी दौरान प्रवीण ने कथित रूप से सरकारी पिस्टल छीनकर थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा पर दो राउंड फायरिंग कर दी. एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रवीण के पैर में गोली मारकर उसे काबू किया. वहीं भागने की कोशिश कर रहे बलराम के पैर में भी गोली लगी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में भरतपुर और आसपास के जिलों में हुई अन्य आपराधिक वारदातों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है.
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


