होमक्राइमजयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह, 24 पंक्तियों की कविता में हर शब्द 'क' से शुरू - Jaipur News
क्राइम

जयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह, 24 पंक्तियों की कविता में हर शब्द 'क' से शुरू - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Poet Dr. Harimohan Saxenas K Letter Hindi Poem Sets India Book Of Records जयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह, 24 प…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 08:00 am बजे
जयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड:  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह, 24 पंक्तियों की कविता में हर शब्द 'क' से शुरू - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Poet Dr. Harimohan Saxenas K Letter Hindi Poem Sets India Book Of Records

जयपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर की कविता ने बनाया रिकॉर्ड:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह, 24 पंक्तियों की कविता में हर शब्द 'क' से शुरू

- कॉपी लिंक

जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं इम्यूनोलॉजी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. हरि मोहन सक्सेना ने हिंदी साहित्य में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने ऐसी हिंदी कविता रची है, जिसके सभी 116 शब्द और 24 पंक्तियां हिंदी वर्णमाला के 'क' अक्षर से शुरू होती हैं।

इस अद्वितीय रचना को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की है। इस उपलब्धि पर डॉ. सक्सेना को 'आईबीआर अचीवर' का सम्मान, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। उनके इस रिकॉर्ड का उल्लेख इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 2027 संस्करण में भी प्रकाशित किया जाएगा।

डॉ. हरि मोहन सक्सेना का शैक्षणिक और वैज्ञानिक जीवन भी उतना ही उल्लेखनीय रहा है। वे इम्यूनोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में डीन (पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज) के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा वे रूस स्थित भारतीय दूतावास में विज्ञान सलाहकार (काउंसलर – साइंस एंड टेक्नोलॉजी) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस दौरान वे यूक्रेन और बेलारूस में स्थित भारतीय दूतावासों से भी जुड़े रहे।

साहित्य के क्षेत्र में भी डॉ. सक्सेना लगातार सक्रिय हैं। उनकी हिंदी कविताओं की दो पुरस्कृत पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इससे पहले वे गोल्डन डव अवॉर्ड्स, सिंगापुर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं तथा हैशटैग कलाकार द्वारा आयोजित वैश्विक कविता प्रतियोगिता में 16वां स्थान हासिल कर चुके हैं। अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज यह उपलब्धि उनके साहित्यिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

'क' अक्षर का अद्भुत करिश्मा

रिकॉर्ड बनाने वाली कविता 'क' की कविता, कलम का कौशल भाषा और शब्द-संयोजन का अनूठा उदाहरण है। पूरी कविता में प्रत्येक शब्द 'क' अक्षर से शुरू होता है, फिर भी कविता अपने भाव, अर्थ और लय को सहज रूप से बनाए रखती है। कविता में कर्म, करुणा, कृपा, कला, काल और कर्तव्य जैसे विषयों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कविता की अंतिम पंक्तियां इस रचनात्मक प्रयोग की विशेषता को बखूबी व्यक्त करती हैं- 'क' की कीरत कासे कहूं, कलम का करतब कहां करूं। कविता कहे करिश्मा 'क' का, कैसा करा कमाल कलम का।

- जयपुर में मारपीट कर दोस्त को ही लूटा: दो युवकों ने साथियों से मिलकर डंडे से पैर तोड़े, जमीन पर गिरने के बाद बाइक लूटकर फरार

- जगतपुरा में 6 महीने से खुदी सड़क हुई दुरुस्त: झोटवाड़ा में उफनते सीवर से मिला निजात, कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने ‘स्टार ऑफिसर’

- 3.81 करोड़ के फॉरेक्स ट्रेडिंग महाघोटाले में बैंक-खाता सप्लायर गिरफ्तार: जयपुर के डॉक्टर से की थी ठगी, नागपुर से अंतरराज्यीय-गिरोह ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए वारदात

- 4,123 खसरों की आपत्तियां निस्तारित: अब पूरा होगा विकास का रिंग; 67 गांवों से गुजरेगी नॉर्दर्न रिंग रोड, दिल्ली-अजमेर के वाहन शहर में नहीं आएंगे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें