होमक्राइममुंबई की मूसलाधार बारिश से राजस्थान का रेल नेटवर्क बेहाल, ये 24 से अधिक ट्रेनें रद्द, देखिए लिस्ट
क्राइम

मुंबई की मूसलाधार बारिश से राजस्थान का रेल नेटवर्क बेहाल, ये 24 से अधिक ट्रेनें रद्द, देखिए लिस्ट

महाराष्ट्र से राजस्थान आ रही ट्रेनें लगातार रद्द हो रही है। यहां पटरियों पर जलभराव और भूस्खलन से रेल संचालन चरमराया हुआ है। वहीं इसके चलते राजस्थान आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हाइलाइट्स मुंबई की बारिश स…

Navbharat Times के अनुसार10 जुलाई 2026 को 04:17 am बजे
मुंबई की मूसलाधार बारिश से राजस्थान का रेल नेटवर्क बेहाल, ये 24 से अधिक ट्रेनें रद्द, देखिए लिस्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

महाराष्ट्र से राजस्थान आ रही ट्रेनें लगातार रद्द हो रही है। यहां पटरियों पर जलभराव और भूस्खलन से रेल संचालन चरमराया हुआ है। वहीं इसके चलते राजस्थान आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

हाइलाइट्स

मुंबई की बारिश से राजस्थान का रेल नेटवर्क बेहाल

पटरियों पर जलभराव और भूस्खलन से रेल संचालन चरमराया

कई ट्रेनें 10 से 16 घंटे लेट, दर्जनों ट्रेनों के बदले मार्ग

जयपुर: अगर आपका राजस्थान से मुंंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित दक्षित भारत की ओर अगले दिनों में ट्रेन से सफर करने का कार्यक्रम है तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुंबई-पुणे रेलखंड पर भूस्खलन, पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में पटरियों पर जलभराव और ट्रैक बाधित होने के कारण राजस्थान आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से लगातार एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की जा रही है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें।

अब तक 16 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

दरअसल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि जुलाई से अब तक 24 से अधिक ट्रेनें पूरी तरह रद्द की जा चुकी हैं, जबकि आगामी दो दिनों के लिए भी 8 और ट्रेनें पहले ही रद्द घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है, कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं और अनेक ट्रेनें 10 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

अपील- रेलवे की ओर से जारी लगातार अपडेट पर नजर रखें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जलभराव से ट्रेनों के कैंसिल होने, आशिंक रुप से रद् होने तथा बदले मार्ग से ट्रेनों के संचालन की लगातार जानकारी देते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे की ओर से जारी लगातार अपडेट पर नजर रखें और स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें। बारिश की स्थिति सामान्य होने तक ट्रेनों के संचालन में लगातार बदलाव संभव है। इससे यात्रियों रेल सेवा अनावश्यक परेशानी और स्टेशन पर लंबा इंतजार करने से बचाया जा सकेगा।

जानिए ताजा रद्द घोषित 10 प्रमुख ट्रेनें

1 - 12240 हिसार से मुंबई सेंट्रल दुरंतो ट्रेन (9 जुलाई) रद् किया। 2 - गाड़ी संख्या 14719, बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 9 जुलाई को रद्द रहेगी। 3- गाडी संख्या 14720, अमृतसर -बीकानेर रेलसेवा 10 जुलाई को रद्द रहेगी। 4 - गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा 9 जुलाई को रद्द रहेगी। 5 - गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा 10 जुलाई को भी रद्द कर दी गई हैं। 6 - 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम (8 जुलाई) रद्द किया। 7 - 22484 गांधीधाम–भगत की कोठी (9 जुलाई) रद्द किया। 8 - 9 - 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम ट्रेन (8 जुलाई) रद्द। 9-. गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा दिनांक 10 जुलाई से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी। 10. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 11जुलाई से 18जुलाई तक रद्द रहेगी। आपको बताते चले कि इन ट्रेनों के रद्द होने से राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, रींगस, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, उदयपुर सहित अनेक शहरों के हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है।

रूट भी बदल दिया-दर्जनों ट्रेनें बदले मार्ग से चल रहीं

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है। इनमें प्रमुख रूप से— 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस, 20495 जोधपुर–हड़पसर, 20496 हड़पसर–जोधपुर, 19667 उदयपुर सिटी–मैसूर, 06282 मदार–मैसूर स्पेशल, 22497 श्रीगंगानगर–तिरुचिरापल्ली, 14805 यशवंतपुर–बाड़मेर, 16311 श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम आदि। इन ट्रेनों को सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कॉर्ड जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें