होमखेलजोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों का रिजर्वेशन तय: जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी, जानिए कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित - Jodhpur News
खेल

जोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों का रिजर्वेशन तय: जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी, जानिए कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Panchayat Raj Election 2026 | Reservation Lottery List Today LIVEजोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों का रिजर्वेशन तय:जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी, जानिए कौनसा वार्ड…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
जोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों का रिजर्वेशन तय:  जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी, जानिए कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Panchayat Raj Election 2026 | Reservation Lottery List Today

LIVEजोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों का रिजर्वेशन तय:जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी, जानिए कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित

- कॉपी लिंक

जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जा रही है। जिले के 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।

जिला परिषद के अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 26,37,30,29,36,24,27,28 रिजर्व किए गए हैं। वहीं एसटी के लिए वार्ड नंबर 5, 7 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। जबकि ओबीसी के लिए वार्ड नंबर 22,14,38,3,20,17,10,1,16 आरक्षित किए हैं।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया शहर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में चल रही है। साथ ही सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर होगी।

23 पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य समेत प्रधान की निकलेगी लॉटरी

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिले की 23 पंचायत समिति सदस्यों के साथ ही 43 जिला परिषद सदस्य और प्रधान की लॉटरी निकाली जा रही है। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जोधपुर जिले के 23 प्रधान- जानिए पंचायत समिति में किस वर्ग का होगा प्रधान

जिला परिषद सदस्य के लिए कौनसा वार्ड किसके लिए आरक्षित

जिले की ये है पंचायत समिति

ऐसे तय होगा आरक्षण

पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।

पिछले चुनाव से अलग होगा आरक्षण

पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण के लिए पैटर्न तय है। पिछले चुनाव में जो पंचायतीराज संस्थाएं जिस वर्ग के लिए रिजर्व थे। उन्हें अलग करके लॉटरी निकाली जाएगी और उससे आरक्षण तय किया जाएगा। पिछले चुनाव में जो सीट सामान्य थी। वो इस बार रिजर्व हो सकती है। वहीं जो पिछली बार आरक्षित थीं। वे ओपन या दूसरी कैटेगरी के लिए आरक्षित हो सकती है।

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

23 पंचायत समिति के प्रधान पदों के लिए रिजर्वेशन इस प्रकार रहेगा।

एससी: सालवा खुर्द, मंडोर

एससी महिला: आसोप,कापरडा

एसटी:बालेसर

एसटी महिला: 0

ओबीसी: चामू, तिंवरी

ओबीसी महिला: हटूंदी, आगोलाई

अनारक्षित: बिलाड़ा, भोपालगढ़, बावड़ी, शेरगढ़, सामराऊ, चाबा, झंवर

अनारक्षि महिला: उम्मेद नगर, ओसियां, सेखाला, केरू,पीपाड़ सिटी, धवा, लूणी

- कॉपी लिंक

जिले के 23 पंचायत समिति प्रधान के लिए विभिन्न वर्गों का आरक्षण इस तरह से रहे रहेगा। एससी:2 एससी महिला:2 एसटी:1 एसटी महिला: 0 ओबीसी: 2 ओबीसी महिला:2 अनारक्षित:7 अनारक्षित महिला: 7

- कॉपी लिंक

जोधपुर के प्रधान के 23 पदों के लिए रिजर्वेशन के लिए लॉटरी शुरू हुई है। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में लॉटरी निकाली जा रही है।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद सदस्य में अनारक्षित महिला कैटेगरी के 12 वार्ड रिजर्व रहेंगे। वार्ड नंबर 33, 41,8,42,4,32,19,21,35,34,2,25 अनारक्षित महिला कैटेगरी के होंगे।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद ओबीसी के रिजर्व 9 वार्डों के लिए लॉटरी निकली गई है। वार्ड नंबर 14,20,17,10,1 ओबीसी ओपन और वार्ड नंबर 3,16,22,38 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद के अनुसूचित जनजाति के लिए दो वार्ड रिजर्व किए गए हैं। एसटी ओपन 7 नंबर बार्ड और एसटी महिला के लिए 5 नंबर वार्ड रिजर्व किया गया है।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद के अनुसूचित जाति के लिए वार्डों की लॉटरी निकाली गई है। वार्ड नंबर 26,37,30,24 एससी ओपन और 29,27,36,28 एससी महिला के लिए रिजर्व किए गए हैं।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद ओबीसी के रिजर्व 9 वार्डों के लिए लॉटरी निकली गई है। ओबीसी के लिए वार्ड नंबर 22,14,38,3,20,17,10,1,16 आरक्षित किए हैं।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद के कुल 43 सदस्यों में से एससी के 8,एसटी के 2 और ओबीसी के 9 वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। जबकि 24 वार्ड अनारक्षित रहेंगे।

- कॉपी लिंक

जिला परिषद के अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 26,37,30,29,36,24,27,28 रिजर्व किए गए हैं। वहीं एसटी के लिए वार्ड नंबर 5, 7 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। 33 में से 9 वार्डों में ओबीसी के लिए लौटरी निकाली जाएगी।

- कॉपी लिंक

जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी कुछ ही देर में निकाली जाएगी। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी शहर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में निकाली जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें