जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकल रही: 23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का तय होगा रिजर्वेशन - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Panchayat Election Reservation | Sarpanch Ward Panch Lottery जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकल रही:23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का तय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Panchayat Election Reservation | Sarpanch Ward Panch Lottery
जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकल रही:23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का तय होगा रिजर्वेशन
- कॉपी लिंक
जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 649 ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज सुबह 11 बजे से निकलना शुरू हो गई। जिले की 23 पंचायत समितियों में लॉटरी निकालने का समय अलग-अलग तय किया गया है। 649 ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलने के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।
जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है।
649 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अहम
बता दें कि पिछले कई महीनों से सरपंच व पंच के पदों के दावेदारों को लॉटरी का इंतजार था। गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम है। लॉटरी निकलने के बाद साफ होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।
बुधवार को निकल चुकी प्रधान पदों की लॉटरी
गौरतलब है कि जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद, सदस्यों और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी कल निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो गया है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है।
वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं, जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी।
देखिए जोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों की आरक्षण लिस्ट
---------------------
ये खबर भी पढ़िए…
- LIVEजोधपुर फैक्ट्री ब्लास्ट- आग बुझाने बुलानी पड़ी थी एयरफोर्स टीम: 4 फायर फाइटर्स की हालत गंभीर, पिकअप-दमकल में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे साथी
- जोधपुर- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे: केमिकल से भरे ड्रम में पत्थर गिरने से धमाका; 4 की हालत गंभीर, अलग ICU बनाया
- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: हाउसिंग बोर्ड में कचरा उठा, ईन्दरोका कॉलोनी में होने लगी सफाई, सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ट्रैकर: हर युवा की होगी डिजिटल प्रोफाइल,Gen-Z के सुझावों से बनेगा राजस्थान का पहला यूथ बजट - Rajasthan News

AAP cites Rajasthan results to warn Goans on defections

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News


