जोधपुर में 23 अगस्त को नहीं आएगा पानी: 24 और 25 की सप्लाई के समय में भी बदलाव, तीन घंटे बंद रहेगी बिजली - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Power Cut & Water Supply Update | PHED Maintenance Schedule जोधपुर में 23 अगस्त को नहीं आएगा पानी:24 और 25 की सप्लाई के समय में भी बदलाव, तीन घंटे बंद रहेगी बिजली - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Power Cut & Water Supply Update | PHED Maintenance Schedule
जोधपुर में 23 अगस्त को नहीं आएगा पानी:24 और 25 की सप्लाई के समय में भी बदलाव, तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में 23 अगस्त को पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और रखरखाव कार्य के कारण यह क्लोजर लिया गया है।
PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
इन इलाकों का बदला सप्लाई शेड्यूल
कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 23 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 24 अगस्त को और 24 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 25 अगस्त को की जाएगी।
झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में 23 अगस्त 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 24 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 25 अगस्त को और 25 अगस्त वाली जलापूर्ति 26 अगस्त को होगी।
तीन घंटे तक कल नहीं आएगी बिजली
जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से 1 बजे तक इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
33/11 केवी सबस्टेशन अशोक उद्यान से 20-21 सेक्टर 11-12 सेक्टर खेमे का कुआं, एचआईजी फ्लैट, हनुमान नगर , एमस रोड , केशव नगर फीडर से सम्बंधित सम्पूर्ण क्षेत्र।
33/11 केवी गायत्री नगर से गायत्री नगर ,कुशल नगर, यूआईटी कॉलोनी जे.के नगर, दिगविजय नगर,शोभावातो की ढाणी, हनुमान नगर , विक्टोरियन पैलेस , एम्स रोड फीडर सम्बंधित सम्पूर्ण क्षेत्र |
- जोधपुर में नगर निगम का चला बुलडोजर: गली पर कब्जा कर बनाई दीवार ढहाई; दस्ते ने अवैध पशुओं को भी पकड़ा
- औद्योगिक कचरा डंपिंग, हाईकोर्ट ने जांच के दिए निर्देश: हिंदुस्तान जिंक पर लगे आरोपों पर सुनवाई, 9 सितंबर को अगली सुनवाई
- हाईकोर्ट ने क्लर्कों के लिए नियम सख्त किए: 10 दिन में रजिस्ट्रेशन के निर्देश; बिना वैध आईडी काम नहीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


