कांग्रेस सेवादल ने भाजपा सरकार का मुखौटा बेनकाब करने का संकल्प लिया, 23 जुलाई को दिल्ली में महासम्मेलन
कांग्रेस सेवादल ने भाजपा सरकार का मुखौटा बेनकाब करने का संकल्प लिया, 23 जुलाई को दिल्ली में महासम्मेलन राजस्थान कांग्रेस सेवादल ने जयपुर में विस्तारित बैठक कर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कांग्रेस सेवादल ने भाजपा सरकार का मुखौटा बेनकाब करने का संकल्प लिया, 23 जुलाई को दिल्ली में महासम्मेलन
राजस्थान कांग्रेस सेवादल ने जयपुर में विस्तारित बैठक कर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया.
Published : July 12, 2026 at 3:08 PM IST
जयपुर: प्रदेश कांग्रेस सेवादल की विस्तारित कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में संगठन निर्माण और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. साथ ही बैठक में नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले बच्चों को न्याय दिलाने का संकल्प भी सेवादल कार्यकर्ताओं ने लिया. इस मामले को लेकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता रविवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक का कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे.
प्रदेश कार्यकारिणी विस्तारित बैठक: बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत का कहना है कि कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वी श्रीनिवास के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी विस्तारित बैठक हुई है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में इस पर भी चर्चा हुई है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी आने वाले समय में किस प्रकार से सेवादल को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष बोले-भाजपा की ध्रुवीकरण पॉलिसी को जवाब देगा कांग्रेस सेवादल
हेम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पर्ची सरकार के पौने 3 साल के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों को न पानी मिल रहा है और न बिजली मिल रही है और न रोजगार मिल रहा है. ऐसी पर्ची सरकार का मुखौटा जनता में बेनकाब करने का काम कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता करेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा और उसके हिसाब से ही संगठनात्मक काम किया जाएगा.
चुनाव में कांग्रेस सेवा दल की भागीदारी: निकाय पंचायत चुनाव में कांग्रेस सेवा दल की भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल तो आजादी से पहले से ही दमखम दिखा रहा है, लेकिन जो भी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से सेवादल कार्यकर्ताओं को दी जाएगी उसके हिसाब से संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा.
23 जुलाई को दिल्ली में महासम्मेलन: शेखावत ने बताया कि 23 जुलाई को दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का महा सम्मेलन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्थान से भी कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे. महासम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद लाल कटोरा स्टेडियम कांग्रेस सेवादल के श्वेत सैनिकों से भरा हुआ नजर आएगा.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस सेवादल के महासचिव पटेल बोले- बीजेपी की 'वोट काटने की नीति' है SIR
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


