होमक्राइमराजस्थान में 23 दिन में 1.77 लाख का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान
क्राइम

राजस्थान में 23 दिन में 1.77 लाख का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान

राजस्थान में 23 दिन में 1.77 लाख का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान Rajasthan News In Hindi: राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर 4 जून से 26 जून तक 1 लाख 77 हजार 34 वाहनों के चालान किए…

ABP News के अनुसार28 जून 2026 को 10:20 am बजे
राजस्थान में 23 दिन में 1.77 लाख का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान में 23 दिन में 1.77 लाख का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान

Rajasthan News In Hindi: राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर 4 जून से 26 जून तक 1 लाख 77 हजार 34 वाहनों के चालान किए हैं. इनमें से अजमेर सबसे आगे है. वहीं 26 जून को सबसे ज्यादा चलान किए गए.

राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रखा है. 4 जून से 26 जून तक सिर्फ 23 दिनों में पूरे प्रदेश में 1 लाख 77 हजार 34 वाहनों के चालान किए गए हैं. पुलिस का फोकस खास तौर पर अवैध काली फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन, लाल-नीली बत्ती, हूटर और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों पर रहा.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान 64,906 वाहनों पर काली फिल्म, 44,635 पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 24,709 पर अनधिकृत शब्द और स्टिकर, 19,050 पर अवैध मॉडिफिकेशन, 14,255 पर लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और हूटर तथा 9,479 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के मामले में कार्रवाई की गई.

26 जून को एक दिन में किए गए 5,307 वाहनों के चालान

पुलिस ने सिर्फ शुक्रवार (26 जून) को ही पूरे प्रदेश में 5,307 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की. इनमें 1,608 वाहनों पर अवैध काली फिल्म, 1,174 पर गलत नंबर प्लेट, 891 पर अवैध मॉडिफिकेशन, 676 पर अनधिकृत शब्द और स्टिकर, 669 पर लाल-नीली बत्ती व हूटर और 289 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के चालान किए गए.

राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

711 चलान के साथ अजमेर सबसे आगे, जयपुर में भी सख्ती

जिलों की बात करें तो अजमेर 711 कार्रवाई के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा. वहीं जयपुर कमिश्नरेट में 1,270 वाहनों पर कार्रवाई की गई. इनमें जयपुर पश्चिम में 596, जयपुर पूर्व में 414, ट्रैफिक पुलिस ने 198, जयपुर दक्षिण में 61 और जयपुर उत्तर में 1 वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके अलावा जयपुर ग्रामीण में भी 321 वाहनों पर चालान और अन्य कार्रवाई की गई.

पुलिस का कहना है कि यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहनों में किसी भी तरह का अवैध बदलाव या नियमों के खिलाफ उपकरणों का इस्तेमाल न करें. इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी.

जयपुर में ABP न्यूज की खबर का असर! युवती पर खौलता पानी फेंकने के आरोपी कांस्टेबल पर एक्शन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें