होमक्राइमराजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान: 214 बदमाशों की गिरफ्तारी
क्राइम

राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान: 214 बदमाशों की गिरफ्तारी

राजस्थान पुलिस ने 19 जिलों में एक साथ कार्रवाई कर 214 फरार और वांछित बदमाशों को अरेस्ट किया है। इसमें 11 इनामी, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं।

Navbharat Times के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान: 214 बदमाशों की गिरफ्तारी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan police action: राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों से जुड़े 214 फरार और वांछित बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर 19 जिलों में अपराधियों को अरेस्ट किया है।

जयपुर :राजस्थान में बढ़ते अपराध पर लगाम कंसने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 19 जिलों में एक साथ कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों से जुड़े 214 फरार और वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 11 इनामी, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं।

डीजीपी शर्मा ने दी अभियान की जानकारी

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अवैध हथियार रखने वाले, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त गिरोहों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना था। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, मादक पदार्थ, 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। साथ ही लॉरेंस गैंग सहित 428 गैंग सदस्यों के डोजियर और पूछताछ नोट तैयार किए गए, ताकि भविष्य में उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

पुलिस को मिली ये बड़ी सफळताएं

हनुमानगढ़ में नाकाबंदी के दौरान पंजाब के बंबीहा गैंग से जुड़े दो बदमाश गिरफ्तार किया

झुंझुनूं में 8,153 अफीम के पौधे जब्त किए गए।

11 इनामी, 157 वारंटी, 46 अन्य वांछित कुल 214 बदमाश गिरफ्तार

विभिन्न जिलों से 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी सबूत के तौर पर जब्त किए गए

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें