जोधपुर संभाग: धोरीमन्ना से भाजपा की 21 साल की कीर्ति निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, बालेसर सत्ता में निर्दलीय से मुकाबला
जोधपुर संभाग: धोरीमन्ना से भाजपा की 21 साल की कीर्ति निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, बालेसर सत्ता में निर्दलीय से मुकाबला जोधपुर के बालेसर सत्ता में कांग्रेस का नामांकन नहीं हुआ. यहां भाजपा का निर्दलीय से मुकाबला होगा. Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर संभाग: धोरीमन्ना से भाजपा की 21 साल की कीर्ति निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, बालेसर सत्ता में निर्दलीय से मुकाबला
जोधपुर के बालेसर सत्ता में कांग्रेस का नामांकन नहीं हुआ. यहां भाजपा का निर्दलीय से मुकाबला होगा.
Published : September 16, 2026 at 8:52 PM IST
जोधपुर: शहरी नगर निकायों के लिए बुधवार को अध्यक्ष, सभापति व महापौर पद के नामांकन के अंतिम दिन सभी 41 निकायों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई. लगभग हर निकाय में मुकाबला भी तय हो गया है. जोधपुर संभाग के कुछ निकायों में निर्दलीयों ने भी ताल ठोकी, तो कई जगहों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में भी नामांकन भरा. दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को इसके लिए बाडाबंदी से लाया गया था. बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका से भाजपा की कीर्ति गुंसाईवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं. यहां किसी और ने नामांकन नहीं भरा.
जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 के पुर्नमतदान के चलते जोधपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया नहीं हुई है. निर्वाचन विभाग के अगले आदेशों पर यह होगी. जिले के बालेसर सत्ता में कांग्रेस का नामांकन नहीं हुआ. यहां भाजपा का निर्दलीय से मुकाबला होगा. इस हिसास से भाजपा का बोर्ड तय हो गया है. बाकी संभाग के सभी जिलों में प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष, सभापति व महापौर के लिए मतदान होगा. संभाग के कई निकायों में भाजपा व कांग्रेस के एक से अधिक प्रत्याशियों का नामांकन करवाया गया है. सभी समीकरण तय करने के बाद पार्टियों नामांकन वापस करवाएगी.
21 वर्ष 26 दिन में पार्षद बनी अब अध्यक्ष कीर्ति: कीर्ति गुंसाईवाल जिस दिन पार्षद बनी, उस दिन उनकी उम्र 21 साल 26 दिन थी. 2005 में जन्मी कीर्ति संभवतः प्रदेश सबसे कम उम्र की पार्षद और अब पहली बार नगर पालिका धोरीमन्ना की अध्यक्ष बनेंगी. वे अभी अविवाहित हैं. धोरीमन्ना के उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण बिश्नोई ने बताया कि आज नाम वापसी के अंतिम दिन दोपहर 3:00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी का ही आवेदन प्राप्त हुआ. इसके अतिरिक्त कोई आवेदन नहीं आया. नामांकन की जांच कर ली है. 18 सितंबर को निरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा.
बाड़मेर जिला:
बाड़मेर नगर परिषद:
भाजपा : गंगाविशन, गौतमचंद, सुनील कुमार सिंघवी
कांंग्रेस : जयमल सिंह, मधुलता
निर्दलीय : मधुलता
चौहटन नगर पालिका
भाजपा : गजेसिंह, रूपसिंह राठौड़
निर्दलीय : ईशाराम
बालोतरा जिला:
बालोतरा नगर परिषद:
भाजपा : योगेश कुमार
कांग्रेस : मुकेश, अंकिता
निर्दलीय : नेमाराम, मुकेश
धोरीमन्ना नगर पालिका:
भाजपा : कीर्ति गुंसाईवाल
कांग्रेस : कोई नहीं
गुढामलानी नगर पालिका
भाजपा : शीतल देवी
कांग्रेस : कल्पना शेखावत
निर्दलीय : कल्पना शेखावत
जसोल नगर पालिका:
भाजपा : निकिता जांगिड़, निर्मला देवी
कांग्रेस : ममता
निर्दलीय : रिंकू देवी
समदड़ी नगर पालिका:
भाजपा : रमेश
कांग्रेस : सुरेश कुमार
निर्दलीय : विक्रम बुनकर
सिणधरी नगर पालिका:
भाजपा : गोपाल, चंपादेवी
कांग्रेस : पृथ्वीराज, भंवराराम
सिवाना नगर पालिका:
भाजपा : भगवत सिंह
कांग्रेस : रामनिवास
जैसलमेर जिला:
जैसलमेर नगर परिषद:
भाजपा : अरुण कुमार, विजय
कांग्रेस : अशोक सिंह, निर्मल पुरोहित
पोकरण नगर पालिका:
भाजपा : विमला और शोभा
कांग्रेस : कल्पना
निर्दलीय : कल्पना
जालौर जिला:
जालौर नगर परिषद:
कांग्रेस : बंशीलाल, शोभा, सैयद मुमताज अली
भाजपा : जयसिंह
आहौर नगर पालिका:
भाजपा : सुरेश कुमार
कांग्रेस : जोगेंद्र सिंह
भीनमाल नगर पालिका:
भाजपा : मनोज गुप्ता
कांग्रेस : प्रेमराज
सांचौर नगर पालिका:
भाजपा : पुरुषोतम दवे
कांग्रेस : पुरुषोतम दवे
सायला नगर पालिका:
भाजपा : भंवरलाल, मोहनलाल
कांग्रेस : भोलाराम
जोधपुर जिला:
बालेसर सत्ता नगर पालिका:
भाजपा : निरमा सांखला
निर्दलीय : भावना
भोपालगढ नगर पालिका:
भाजपा : देवेश चौधरी
कांग्रेस : जमना, शिवकरण सोलंकी, रामदीन, नारायण राम
बिलाड़ा नगर पालिका:
कांग्रेस : नरेंद्र सिंह चौधरी
भाजपा : महेंद्र सिंह
निर्दलीय : तुलछाराम
मथानिया नगर पालिका:
भाजपा : इंद्रादेवी
कांग्रेस : लीला देवी
पीपाड़ सिटी नगर पालिका:
कांग्रेस : आशा
भाजपा : मनु
तिंवरी नगर पालिका:
कांग्रेस : चंपालाल
भाजपा : लक्षमण
पाली जिला:
पाली नगर निगम:
कांग्रेस : सुमित्रा जैन, राजबाला हिंगड़
भाजपा : नमिता बुबकिया
निर्दलीय : कुसुम सोनी, पुष्पा, रशिदा, सुमित्रा जैन
बाली नगर पालिका:
भाजपा देवी बाई
कांग्रेस : सीता
खुडाला फालना नगर पालिका:
भाजपा : उमा कंवर
कांग्रेस : पवन
मारवाड़ जंक्शन:
भाजपा : देवाराम
कांग्रेस : मनोहरलाल
रानी खुर्द नगर पालिका:
भाजपा : बाबूलाल
कांग्रेस : वीरेंद्र सिंह
सादड़ी नगर पालिका:
भाजपा : संजय कुमार बोहरा
कांग्रेस : ओप्रकाश बोहरा
निर्दलीय : राजू, हमीरमल शाह
सोजत रोड़ नगर पालिका:
भाजपा : भावना ढंजा
कांग्रेस : देवेंद्र
सोजत सिटी नगर पालिका:
भाजपा : किर्ती
कांग्रेस : बालमुकन
निर्दलीय : एश्वर्या सांखला
सुमेरपुर नगर पालिका:
भाजपा : चर्तुभुज शर्मा
कांग्रेस : सुभाष
निर्दलीय : नरेश, सरिता राजपुरोहित
तखतगढ नगर पालिका:
भाजपा : गीता, जयश्री
कांग्रेस : सरोज मेवाडा
निर्दलीय : बंसतीदेवी
जिला सिरोही:
सिरोही नगर परिषद:
भाजपा : पूजा माली
कांग्रेस : रितू जैन
आबूरोड़ नगर पालिका:
भाजपा : भावना अग्रवाल
कांग्रेस : उषा कंवर, शोभा
निर्दलीय : शोभा
मंडार नगर पालिका:
भाजपा : प्रागाराम
कांग्रेस : मफतलाल बुनकर
माउंट आबू नगर पालिका:
भाजपा : सुनील आचार्य
कांग्रेस : यश
पिंडवाडा नगर पालिका:
भाजपा : राकेश कुमार
कांग्रेस : अचलसिंह, अजरूदीन
निर्दलीय : राकेश कुमार
शिवगंज नगर पालिका:
भाजपा : कुंदनमल
कांग्रेस : राजेश कुमार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


