राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी- वरीयतानुसार पीडीएफ डाउनलोड करें
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 29 जून 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट वरीयतानुसार (Revised Result) जारी कर दिया गया…

सौजन्य से:- Careers360
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 29 जून 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट वरीयतानुसार (Revised Result) जारी कर दिया गया है। Rajasthan 4th Grade Revised Result बोर्ड ने निर्णयानुसार वर्जित अवधि समाप्त वाले अभ्यर्थियों को परिणाम में शामिल करने तथा विभिन्न तकनीकी कारणों के फलस्वरूप उक्त परिणाम को निम्नानुसार संशोधित परिणाम (Rajasthan 4th Grade Final Result) के रूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए Rajasthan Group d Seniority Revised Result 2026 लिंक इस लेख में दिया गया हैं।
संशोधित रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ
This Story also Contains
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: एक नजर
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: Revised Result डाउनलोड प्रक्रिया
- राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2026: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2026 : कटऑफ
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेरिट के आधार पर संशोधित परिणाम
अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज सूचनाओं एवं लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पूर्णतः अनंतिम (Provisional) वरीयता सूची तैयार की गई है। गैर-अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए पूर्णतः अनंतिम (Provisional) रूप से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के वरीयता क्रम, रोल नंबर एवं श्रेणी के अनुसार रिजल्ट जारी किया गया है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48,200 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5,550, कुल 53,750 पदों के लिए क्रमांक F29(32)/RSSB/Result/Fourth_Grade_2024/2025 दिनांक 15 जनवरी 2026 द्वारा वरीयतानुसार rssb 4th grade result 2026 जारी किया गया था, जिसे अधिक्रमित करते हुए 06 फरवरी 2026 को संशोधित वरीयतानुसार परिणाम जारी किया गया। अब फिर फाइनल संशोधित रिजल्ट (Rajasthan 4th Grade Final Result) जारी किया गया है।
इससे पहले आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 5 फरवरी को जारी कर दिया गया, जिससे उम्मीदवार अपने परफॉर्मेंस को वेरिफाई कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित परिणाम (rssb 4th grade result 2026) के बाद, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 53,749 पदों के लिए मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स शामिल थे। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Final Result) के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट जारी टाइम ।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति (Rajasthan Class IV Vacancy in hindi) उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan Group D Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Final Result) जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने तकनीकी सुधारों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद Revised Result घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना संशोधित परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
- रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।
- अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2026 का संशोधित रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दिखाई देंगे।
- अपना रोल नंबर या नाम या जन्मतिथि खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करके आपना रिवाइज्ड रिजल्ट देख सकते हैं।
आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ ग्रेड रिजल्ट के अनुसार करीब 20 लाख उम्मीदवारों का परिणाम रोल नंबर वार जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा का परिणाम को रोल नंबर वाइज रिजल्ट शीट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार मेरिट शीट संख्या देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उपयोगी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई थी। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (Grade 4) भर्ती 2026 का कटऑफ रिजल्ट के साथ या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार और क्षेत्रवार जारी किया गया है। नीचे दी गई राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ दिया गया है, जो परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है। वास्तविक कटऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह कटऑफ उन न्यूनतम अंकों को दर्शाता है, जिन्हें प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए योग्य माने जाते हैं।
Articles
Upcoming Competition Exams
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आरपीएमसी परीक्षा पेपर लीक: जयपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

2.8K views · 28 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

1K views · 16 reactions | RPMC Exam Paper Leak: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखें वीडियो #RPMCExam #PaperLeak #Students #Jaipurexamcenter #ViralVideo #DynamiteNews | Dynamite News Hindi


