होमदेश-दुनियाआसमान में गरजेगी भारत-जापान की ताकत, जोधपुर में शुरू हुआ 'वीर गार्जियन 2026' युद्धाभ्यास
देश-दुनिया

आसमान में गरजेगी भारत-जापान की ताकत, जोधपुर में शुरू हुआ 'वीर गार्जियन 2026' युद्धाभ्यास

वायु सेना ने दी जानकारी भारतीय वायुसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के दो सी-2 विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, इनके साथ जापानी दल इस अ…

Navbharat Times के अनुसार5 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
आसमान में गरजेगी भारत-जापान की ताकत, जोधपुर में शुरू हुआ 'वीर गार्जियन 2026' युद्धाभ्यास

सौजन्य से:- Navbharat Times

वायु सेना ने दी जानकारी

भारतीय वायुसेना ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के दो सी-2 विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, इनके साथ जापानी दल इस अभ्यास के दूसरे संस्करण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा है।

मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी तालमेल, ऑपरेशनल सहयोग और आपसी समझ को और बढ़ाएगा। इससे भारत और जापान के बीच दोस्ती के स्थायी बंधन और मजबूत होंगे।

क्या है एक्सरसाइज वीर गार्जियन 2026

बता दें कि 'एक्सरसाइज वीर गार्जियन 2026' भारतीय वायुसेना और जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच एक द्विपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास है। इसका पहला संस्करण भी काफी सफल रहा था और अब दूसरे संस्करण में दोनों देश अपनी हवाई ताकत और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज की वायु और अंतरिक्ष शाखा

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के बारे में बात करें तो यह जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज की वायु और अंतरिक्ष शाखा है, जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1954 को हुई थी। इसका मुख्य काम जापानी हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, निगरानी करना और इलेक्ट्रॉनिक और साइबर युद्ध को अंजाम देना है। इसके प्रमुख कमानों में एयर डिफेंस कमांड, एयर सपोर्ट कमांड, एयर ट्रेनिंग कमांड, एयर मटेरियल कमांड और एयर डेवलपमेंट एंड टेस्ट कमांड शामिल हैं।

स्पेस ऑपरेशंस विंग की स्थापना

जेएएसडीएफ ने अंतरिक्ष में स्थिर संपत्ति के उपयोग की रक्षा के लिए स्पेस ऑपरेशंस विंग की भी स्थापना की है। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें