नगर निकाय चुनाव 2026: अजमेर में लॉटरी के दौरान कांग्रेस का ऐतराज, भीलवाड़ा एवं डीडवाना-कुचामन में आरक्षण तय
नगर निकाय चुनाव 2026: अजमेर में लॉटरी के दौरान कांग्रेस का ऐतराज, भीलवाड़ा एवं डीडवाना-कुचामन में आरक्षण तय अजमेर संभाग की विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए लॉटरी निकाल कर तय किया गया वार्डवार आरक्षण. P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
नगर निकाय चुनाव 2026: अजमेर में लॉटरी के दौरान कांग्रेस का ऐतराज, भीलवाड़ा एवं डीडवाना-कुचामन में आरक्षण तय
अजमेर संभाग की विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए लॉटरी निकाल कर तय किया गया वार्डवार आरक्षण.
Published : August 17, 2026 at 7:55 PM IST
अजमेर/भीलवाड़ा/ कुचामन सिटी: नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर अजमेर संभाग में आरक्षण तय करने को लॉटरी निकाली गई. संभाग मुख्यालय अजमेर की नगर निगम के अलावा भीलवाड़ा नगर निगम, नागौर, कुचामन डीडवाना और टोंक जिले की समस्त निकायों के वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई. लॉटरी से वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई. वार्डों के परिसीमन एवं आबादी के आधार पर लॉटरी निकाली गई. इससे कई वार्डों के सियासी समीकरण भी बदल गए. अजमेर नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी जगह लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही. अजमेर निगम के 80 वार्डों की लॉटरी निकालने के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया एवं हंगामा किया.
अजमेर में जवाहर रंगमंच सभागार में उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष गोयल की मौजूदगी में अजमेर नगर निगम समेत जिले के निकायों के 315 वार्डों की लॉटरी निकाली गई. अजमेर के 80 वार्डों में अनारक्षित ओपन 28 और अनारक्षित महिलाओं के लिए 14 वार्ड हैं.
पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव 2026: हाड़ौती में निकाली लॉटरी, देखें वार्डवार आरक्षण
अजमेर नगर निगम में वार्डवार स्थिति
- सामान्य: 1, 2 ,7, 8 , 13,14, 20,21,24,28,36,38, 40,41, 42, 52,55,56, 58, 73, 75, 76, 77, 78, 79
- सामान्य महिला: 3,5,11,12,16,39,57,59,64,69,70,72,74
- ओबीसी: 13, 17, 29,31,35,37,60,63,65,66
- ओबीसी महिला: 4,30,32,71,80
- एससी : 9, 18,19,22,26,27,37,45,46,48,49,50,51,53
- एससी महिला: 10,23,25, 43,44, 47,54,62
- एसटी: 61
- एसटी महिला: 54
केकड़ी नगरपालिका के 40 वार्डों में तस्वीर साफ
- sc वर्ग : 2, 3, 28, 39, 40
- sc महिला: 15, 27
- ओबीसी: 8, 10, 16, 18, 38
- ओबीसी महिला: 7, 29, 30
- सामान्य: 1, 5, 11, 12, 13, 17, 21, 22, 24, 25, 26, 31, 32, 34, 35, 36, 37
- सामान्य महिला: 4, 6, 9, 14, 19, 20, 23, 33
पक्षपात का आरोप, कांग्रेस का हंगामा : अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों की लॉटरी के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने सभागार में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर अंगुली उठाई और विरोध किया. शहर कांग्रेस सचिव विवेक पाराशर ने आरोप लगाया, प्रशासन अभी से भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं. जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है. अजमेर निगम ही नहीं, जिले के सभी निकायों में कांग्रेस जीतेगी. भाजपा के मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा बोले, कांग्रेस कार्यकर्ता बौखला गए हैं. वे जानते हैं कि भाजपा का संगठन हर वर्ग एवं वार्ड तक है. निश्चित रूप से भाजपा लगातार आठवीं बार अजमेर निगम में बोर्ड बनाएगी.
भीलवाड़ा में विधायकों की मौजूदगी में निकाली लॉटरी: उधर, भीलवाड़ा नगर निगम समेत जिले की हमीरगढ़, बीगोद, मांडलगढ़, जहाजपुर, बिजौलिया, शाहपुरा, बनेड़ा, गुलाबपुरा, आसींद व गंगापुर नगर पालिका के लिए लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में वार्डवार आरक्षण लॉटरी निकाली गई.इस दौरान जिले से विधायक गोपाल खंडेलवाल, गोपीचंद मीणा, जब्बर सिंह सांखला, अशोक कोठारी लादूलाल पितलिया एवं लालाराम बैरवा भी मौजूद थे. सभागार में चुनाव लड़ने की इच्छुक दावेदार भीलवाड़ा पहुंचे थे. लॉटरी के बाद पार्षद के लिए अपनी कैटेगरी नहीं होने पर कुछ चेहरे मुरझा गए तो अपने अनुकूल सीट आने पर कुछ के चेहरे पर खुशी दिखी.
पढ़ें:उदयपुर संभाग : नगर निगम के 60 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित
डीडवाना-कुचामन जिले के आठ निकायों की लॉटरी निकाली: इस बीच, डीडवाना-कुचामन जिले की तीन नगर परिषद और पांच नगर पालिका के वार्डों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई. डीडवाना की जिला कलेक्ट्रेट में डीडवाना, कुचामन सिटी और मकराना नगर परिषद के साथ लाडनूं, नावां, परबतसर, बोरावड़ और छोटी खाटू नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण तय किया गया. जिले के कुल 285 वार्डों में से 40 वार्ड एससी, 56 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए. जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया, पूर्व में हुई SIR प्रक्रिया का निकाय चुनाव की मतदाता सूची से कोई संबंध नहीं है. निकाय चुनाव के लिए अलग मतदाता सूची तैयार की गई है. जिन मतदाताओं का नाम इस सूची में नहीं है, वे अभी भी नाम जुड़ा सकते हैं.
पुष्कर नगर परिषद
- एससी ओपन-: 2,10,24,25
- एससी महिला -: 1,16
- अनारक्षित ओपन -: 3,4,6,8,15,19,21,23,
- अनारक्षित महिला -: 5,7,9,11,18
- ओबीसी -: 12,13,14,22
- ओबीसी महिला -: 17,20,
किशनगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डो का आरक्षण: -
- एससी ओपन - 11,17,33,59,36,42,
- एससी महिला -56,60
- एसटी ओपन - 16
- ओबीसी ओपन - 4,6,7,12,18,51,55
- ओबीसी महिला - 28,30,31,32,57
- अनारक्षित ओपन -1,2,3, 5,9,14,15,20,21,22,23,24,25,27,37,38,39,53,54,
- अनारक्षित महिला - 8, 10, 13, 19,26,29,34,35,52
- एसटी - 16
केकड़ी नगर पालिका के 40 वार्ड -:
- एससी - 2,3,28,39,40
- एससी महिला - 15,27
- ओबीसी ओपन -8,10,16,18
- ओबीसी महिला - 7,29,30,38
- अनारक्षित ओपन -1,5,11,12,13,17,21,22,24,25,26,31,32,34,35,36,37
- अनारक्षित महिला - 4,6,9,14, 19,20,23,33
डेगाना के 25 वार्डों की निकली आरक्षण लॉटरी
- SC वर्ग की वार्ड- 07,06 वार्ड महिला वर्ग के हुए आरक्षित
- 01,16,,11,25 वार्ड SC वर्ग के लिए
- ओबीसी महिला -24,03
- महिला सामान्य 02,17,09
मेड़ता सिटी के 40 वार्डों की निकली आरक्षण लॉटरी
- SC वर्ग की वार्ड- 08,38 वार्ड हुए आरक्षित
- 02,17,32 वार्ड SC वर्ग के लिए
- ओबीसी महिला -10,01,24
- महिला सामान्य 11,28,04,19,35,30,33,39,23
डीडवाना-कुचामन जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण -:
डीडवाना नगर परिषद
- ओबीसी - 24, 7, 21, 36, और 8
- ओबीसी महिला - 16, 3 और 18
- अनारक्षित महिला- 15, 22, 30, 25, 40, 1, 37, 12 और 9 शामिल हैं
- अनारक्षित - शेष
लाडनूं नगरपालिका-:
- एससी- 36, 29, 27
- एसएसी महिला -: 34 और 35
- ओबीसी 7, 5, 32, 18, 13, 11,
- ओबीसी महिला 25, 31 और 30
- अनारक्षित महिला- 20, 17, 22, 12, 6, 37, 16, 21, 44
- अनारक्षित - शेष
मकराना नगर परिषद -:
- एससी वर्ग के लिए वार्ड 17, 14, 24, और 39
- एससी महिला - 49 और 22
- ओबीसी - 55, 6, 44, 12, 15, 34, 46, 37, 18, 40, 54 और 20
- ओबीसी महिला -: 18, 6, 37 ,40
- अनारक्षित महिला 51, 3, 10, 2, 57, 36, 31, 16, 30, 38, 52, 47, 29 और 25
- अनारक्षित - शेष
बोरावड़ नगरपालिका -:
- एससी वर्ग- 9, 11, 17, 21, 15, 14 और 1
- एसएसी महिला - 14 और 21 एससी महिला
- ओबीसी -10, 3, 13 आरक्षित
- ओबीसी महिला - 23
- अनारक्षित महिला 5, 25, 7, 16 और 18
- अनारक्षित - शेष
कुचामन सिटी नगर परिषद
- एससी वर्ग - 25, 7, 9, 24 और 40
- एससी महिला - 30 और 15 एससी महिला
- ओबीसी वर्ग - 26, 37, 34, 11, 5 और 21
- ओबीसी महिला - 28, 38 और 22
- अनारक्षित महिला - 36, 1, 44, 3, 19, 31, 4, 35, 2 और 23
- अनारक्षित - शेष
नावां नगरपालिका -:
- एससी वर्ग - 9, 6, 8
- एससी महिला 16 और 4 एससी महिला
- ओबीसी -: 2, 24 और 19 इनमें
- ओबीसी महिला - 10 और 17
- अनारक्षित महिला - 20, 15, 3, 5 और 1
- अनारक्षित - शेष
परबतसर नगरपालिका-:
- एससी वर्ग 12,15
- एसएसी महिला - 1
- ओबीसी - 24, 18, और 20
- ओबीसी महिला - 2 और 22
- अनारक्षित महिला -: 3, 4, 10, 9, 23 और 7
- अनारक्षित- शेष
खाटू खुर्द नगरपालिका -:
- एससी 19, 17, 18 और 15
- एसएसी महिला - 18
- ओबीसी - 20, 13, 11
- ओबीसी महिला - 3
- अनारक्षित महिला 1, 2, 7 और 10
नागौर नगर परिषद -:
- ओबीसी-45,13,24,30,39,3,28,
- ओबीसी महिला- 22,36,19,40
- एससी - 52 ,12,46,1,5
- एससी महिला- 11, 53 , 2
- अनारक्षित महिला -: 21,15,8,17,31,57,49,32,33,04,44,48,42
- अनारक्षित- शेष
बासनी नगर पालिका -:
- ओबीसी महिला - 14,22,38
- ओबीसी - 1, 8, 17,20,30
- अनारक्षित महिला - - 9, 16,21,23,29,31,32,36,40
- अनारक्षित - 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 15, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 33, 34, 35, 37, 39
- एसएसी महिला -12
- एसएसी - 13
जायल नगर पालिका -:
- एससी - 6,22,5,23
- ओबीसी महिला वर्ग के लिए -14,10
- अनारक्षित महिला -4,8,19,15,12
- अनारक्षित - शेष
मेडता रोड नगर पालिका -:
- एसएसी महिला -16,23
- 5,7, 8,18
- ओबीसी- 13,12,14
- ओबीसी महिला -2,3
- अनारक्षित महिला - 19,25,24,6,11
रिया बड़ी नगर पालिका -:
- एसएसी - 10, 6
- एसएसी महिला - 14
- ओबीसी महिला -13
- ओबीसी- 11,8,15
- अनारक्षित महिला -12,9,16,19
- अनारक्षित - शेष
मेड़ता सिटी नगर पालिका -:
- एसएसी महिला -: 8,38
- एसएसी -: 2,17,32
- ओबीसी महिला -10,1,24
- अनारक्षित महिला - 11,28,04,19,35,30,33,39,23
डेगाना नगर पालिका -:
- एसएसी - 7,6
- एसएसी महिला -1,16,11,25
- ओबीसी महिला -24,3
- अनारक्षित महिला - 2,17,9
- अनारक्षित - शेष
मुंडवा नगर पालिका-:
- एससी -12,16,17
- एसएसी महिला - 13
- ओबीसी - 8,24,24
- ओबीसी महिला -18
- अनारक्षित महिला - 14, 10, 1, 11,4
- अनारक्षित - 3,5,6,7,9,15,19,20,21,22,2
कुचेरा नगर पालिका -:
- एसएसी - 22, 1,9
- एसएसी महिला - 19
- ओबीसी - 14,10, 25
- ओबीसी महिला - 18,11
- अनारक्षित - 2,3,4,6,78,13,15, 20,21,23
- अनारक्षित महिला - 17, 16, 12,24,5
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Nikay Chunav LIVE: अजमेर निगम में 'महिला सीटों' का आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों में बढ़ी हलचल

BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान,राजस्थान से 4 नेताओं को जिम्मेदारी

राजस्थान जेई भर्ती 2026: 874 पदों के लिए आवेदन खुले, सीधा लिंक यहां


