जयपुर में बैंक मैनेजर से लूट का खुलासा: 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले...600 किमी पीछा कर पकड़े 3 आरोपी
जयपुर में बैंक मैनेजर से लूट का खुलासा: 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले...600 किमी पीछा कर पकड़े 3 आरोपी लूट के बाद आरोपी मौज मस्ती करने उत्तराखंड के मसूरी चले गए थे. एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर. Published : Aug…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बैंक मैनेजर से लूट का खुलासा: 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले...600 किमी पीछा कर पकड़े 3 आरोपी
लूट के बाद आरोपी मौज मस्ती करने उत्तराखंड के मसूरी चले गए थे. एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर.
Published : August 11, 2026 at 9:49 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश किया. पुलिस ने 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 600 किमी पीछा करते हुए लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार किए. बैंक मैनेजर से लूट के बाद आरोपी मौज मस्ती करने उत्तराखंड के मसूरी चले गए थे. आरोपियों से सोने की एक चैन, एक अंगूठी, एक हाथ का कड़ा बरामद किया गया है. वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी और एक कार भी पुलिस ने जब्त कर ली.
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर नगर पुलिस ने लूट मामले में आरोपी रोनित यादव, रवि प्रकाश और तनिष्क रॉय को गिरफ्तार किया. आरोपी रोनित यादव ने अपने साथी तनिष्क, रवि प्रकाश और मोहित के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ जिम करने वाले बैंक मैनेजर नवीन कुमार शर्मा की रेकी की. इसके बाद बैंक मैनेजर को टारगेट किया. मौका देखकर लिफ्ट में हथियार की नोक पर बैंक मैनेजर के गले से सोने की चेन, अंगूठी, हाथ का कड़ा और चांदी की अंगूठी लूटकर फरार हो गए. वारदात के बाद रेंटल कार लेकर मसूरी चले गए. 3 अगस्त को पीड़ित नवीन ने थाने में लूट का मामला दर्ज कराया था.
पढ़ें: जयपुर में लिफ्ट के अंदर गनपॉइंट पर लूट, बैंक मैनेजर से सोने की चेन, कड़ा और अंगूठियां लूटीं
चौथे आरोपी की तलाश: जवाहर नगर थाना अधिकारी सरला यादव के नेतृत्व में स्पेशल टीमों ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद जांच में पाया कि आरोपी दो स्कूटी से आए थे. बैंक मैनेजर की जिम जाते और आते समय रेकी की. फ्लैट की लिफ्ट में साथ जाकर हथियार की नोक पर लूट कर भाग गए. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इस आधार पर आरोपियों के आने-जाने का रूट मैप तैयार किया. पुलिस ने 20 किलोमीटर क्षेत्र के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद 600 किमी पीछा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनसे मैनेजर की लूटी सोने की चेन, सोने की अंगूठी एवं हाथ का कड़ा बरामद कर लिया. वारदात में शामिल चौथा आरोपी मोहित फरार है. मोहित की तलाश है.
पढ़ें: बेखौफ होकर घर में घुसा बदमाश, महिला की चेन खींचकर हुआ फरार - चेन स्नैचिंग मामला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


