होमशिक्षा-करियरराजस्थान निकाय चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 27 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 27 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

राजस्थान निकाय चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 27 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

Amar Ujala के अनुसार24 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 27 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, 27 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को चुनाव समन्वयक बनाया है। 27 अगस्त तक प्रत्याशी चयन और जमीनी फीडबैक की रिपोर्ट मांगी है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव समन्वयकों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 200 वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा वार जिम्मेदारी सौंपी है। ये समन्वयक जमीनी फीडबैक जुटाने के साथ कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

जिताऊ प्रत्याशियों के चयन पर जोर

कांग्रेस का मुख्य फोकस निकाय चुनाव में मजबूत और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन पर है। पार्टी नेतृत्व का प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाए, ताकि नगर निकाय बोर्डों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो सके। डोटासरा के निर्देश पर जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और विधानसभा चुनाव समन्वयक 26 अगस्त तक अपने संबंधित जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर सांगठनिक बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और संभावित दावेदारों से चर्चा करेंगे।

बैठकों के जरिए जुटाया जाएगा फीडबैक

जिला मुख्यालयों पर होने वाली बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करेंगे। इनमें जिला प्रभारी और प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं, विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की अध्यक्षता संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष करेंगे। चुनाव समन्वयक इन बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। जिला प्रभारी और चुनाव समन्वयक संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय स्तर से फीडबैक लिया जाएगा। पार्टी ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने पर जोर दिया है।

पढ़ें: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

27 अगस्त तक देनी होगी ग्राउंड रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी पदाधिकारियों और समन्वयकों के लिए समय-सीमा भी तय की है। तीन दिवसीय प्रवास और बैठकों के बाद स्थानीय निकाय चुनावों में प्रत्याशी चयन से जुड़ी विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर मुख्यालय में जमा करनी होगी।

गुटबाजी रोकने पर भी फोकस

कांग्रेस की इस रणनीति को निकाय चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है। पार्टी का जोर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और प्रत्याशी चयन में स्थानीय फीडबैक को शामिल करने पर है। समन्वयकों की नियुक्ति के जरिए कांग्रेस चुनाव की शुरुआत से ही संगठन में एकजुटता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें