20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती, VIDEO: ज्वेलर ने 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा, बोली-मुझे जेल जाना है, इसलिए लूट की - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Jewelry Shop Theft | Woman Steals Gold Box CCTV Footage 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती, VIDEO:ज्वेलर ने 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा, बोली-मुझे जेल जाना है, इसलिए लूट की -…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Jewelry Shop Theft | Woman Steals Gold Box CCTV Footage
20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती, VIDEO:ज्वेलर ने 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा, बोली-मुझे जेल जाना है, इसलिए लूट की
- कॉपी लिंक
जयपुर में ज्वेलरी शॉप से युवती सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स लेकर भाग गई। बॉक्स में 20 लाख रुपए की कीमत की 25 अंगुठियां थीं। युवती अंगूठी खरीदने के बहाने शॉप पर पहुंची। दुकानदार ने अंगूठी का बॉक्स उसको दे दिया। इस दौरान मौका पाकर युवती बॉक्स लेकर फरार
यह देख ज्वेलर त्रिलोक चंद प्रजापत (37) ने अपने वर्कर के साथ 500 मीटर तक पीछा करके युवती को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना निवारु रोड स्थित लक्ष्मी नगर के भवानी ज्लेवर की गुरुवार सुबह 11.45 बजे की है। इसका वीडियो आज सामने आया है। पकड़े जाने के बाद युवती ने कहा- मुझे जेल जाना है, इसलिए ऐसा किया। उसके पर्स में लाल मिर्च पाउडर व जलन वाला स्प्रे भी मिला।
ज्वेलर ने झोटवाड़ा थाने में लूट की शिकायत दी है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। ACP (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज का कहना है कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं थानाधिकारी से पूछकर बताता हूं। बाद में उन्होंने कॉल नहीं उठाया।
पहले देखिए वारदात के PHOTOS…
ज्वेलर त्रिलोक चंद प्रजापत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- निवारु रोड के लक्ष्मी नगर में मेरी भवानी ज्लेवर के नाम से शॉप है। सुबह करीब 11.45 बजे एक युवती दुकान पर आई। उसने अंगूठी दिखाने को कहा। मैंने सोने की 25 अंगुठियों का एक बॉक्स पसंद करने के लिए युवती के सामने रख दिया। उसने दो अंगुठियां पसंद आने की कहकर उनकी कीमत पूछी। उसने पापा को कॉल कर ऑनलाइन पेमेंट करवाने की बात कही और बॉक्स में रखी अंगुठियां देखती रही।
इसी बीच मैं दूसरे कस्टमर को ज्वेलरी दिखाने दिखाने लगा तभी युवती 20 लाख रुपए कीमत की अंगुठियों का बॉक्स उठाया और शॉप से भागने लगी। उसे भागते देख मैं और मेरे वर्कर ने करीब 500 मीटर पीछा करके लुटेरी युवती को पकड़ कर उससे ज्वेलरी का बॉक्स वापस लिया। इसके बाद युवती को झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े जाने पर बोली- मुझे जेल जाना है
ज्वेलर त्रिलोक ने बताया- पकड़े जाने पर युवती ने कहा- मुझे जेल जाना है, इसलिए ऐसा किया। युवती के पर्स की तलाशी लेने पर उसमें लाल मिर्च पाउडर व जलन वाला स्प्रे भी रखा मिला। ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागने से पहले उसके मोबाइल पर कॉल आया था। जिसे काटने के बाद मोबाइल जेब में रखते ही ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागी थी। लोगों के पीछा करते देखकर युवती का साथी उसको अकेला छोड़कर फरार हो गया। जिसके चलते वह पकड़ी गई।
CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत
झोटवाड़ा थाने में पीड़ित ज्वेलर्स त्रिलोक की ओर से शुक्रवार को लुटेरी युवती के खिलाफ शिकायत दी गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में युवती ज्वेलरी का बॉक्स लेकर भागते हुए नजर आ रही है। वहीं इस मामले को लेकर SHO (झोटवाड़ा) रायसल सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ACP (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज का कहना है कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं थानाधिकारी से पूछकर बताता हूं। बाद में उन्होंने भी कॉल नहीं उठाया।
---
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में दिनदहाड़े शराब दुकान में लूट, VIDEO:शॉप में अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी, काउंटर से गल्ला उठाकर निकाले रुपए
जयपुर में बुधवार दिन-दहाड़े शराब दुकान में लूट का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मौजूदगी में काउंटर से गल्ला उठाकर बदमाश रुपए निकाल ले गया। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू की। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


