होमक्राइमकोटा शहर में 20 थाना अधिकारियों के तबादले: सीआई, एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल बदले, जानिए किसे-कहां मिली पोस्टिंग - Kota News
क्राइम

कोटा शहर में 20 थाना अधिकारियों के तबादले: सीआई, एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल बदले, जानिए किसे-कहां मिली पोस्टिंग - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota SP Tejashwini Gautam Transfers 20 Station Officers | Mahavir Nagar, Nayapura कोटा शहर में 20 थाना अधिकारियों के तबादले:सीआई, एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल बदले, ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जुलाई 2026 को 05:29 am बजे
कोटा शहर में 20 थाना अधिकारियों के तबादले:  सीआई, एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल बदले, जानिए किसे-कहां मिली पोस्टिंग - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota SP Tejashwini Gautam Transfers 20 Station Officers | Mahavir Nagar, Nayapura

कोटा शहर में 20 थाना अधिकारियों के तबादले:सीआई, एसआई, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल बदले, जानिए किसे-कहां मिली पोस्टिंग

- कॉपी लिंक

कोटा शहर पुलिस में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम ने आदेश जारी करते हुए शहर के 20 थाना अधिकारियों और पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात सी आई, एस आई, ए एस आई, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल सभी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। 272 कॉन्स्टेबल्स का अलग-अलग थाने में ट्रांसफर किया गया है।

इन थाना अधिकारियों के हुए तबादले

जारी आदेश के अनुसार हरेंद्र सिंह सोडा को महावीर नगर थाना अधिकारी बनाया गया है, जबकि आनंद यादव को उद्योग नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामविलास मीणा को अपराध सहायक कार्यालय से भीमगंजमंडी थाना अधिकारी लगाया गया है। महेंद्र कुमार मारू को कोतवाली से आरकेपुरम थाना भेजा गया है। शौकत खान को दुर्घटना थाना से मकबरा थाना अधिकारी बनाया गया है, वहीं महेश कारवाल को गुमानपुरा से रानपुर थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुनील कुमार को गुमानपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और रामकिशन गोदारा को भीमगंजमंडी से दुर्घटना थाना भेजा गया है। इसके अलावा धारा सिंह को यातायात प्रभारी बनाया गया है। चेतन शर्मा को जिला विशेष शाखा प्रभारी से किशोरपुरा थाना अधिकारी लगाया गया है। संदीप बिश्नोई को पुलिस लाइन से कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। विनोद कुमार को नयापुरा से साइबर थाना तथा अमरेश सिंह को कैथूनीपोल से साइबर थाना भेजा गया है।

राजपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से नयापुरा थाना अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। हरिनारायण शर्मा को महिला थाना से कैथूनीपोल थाना भेजा गया है। पवन कुमार मीणा को पुलिस लाइन से जिला विशेष शाखा प्रभारी बनाया गया है। सुमेर सिंह को अपराध सहायक कार्यालय में लगाया गया है, जबकि बृजबाला को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्ण सिंह मीणा को यातायात प्रभारी के पद से पुलिस लाइन कोटा शहर भेजा गया है।

एसपी तेजस्विनी गौतम के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने नए पद पर तत्काल जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद शहर के कई प्रमुख थानों में नई पुलिस टीम कानून व्यवस्था की कमान संभालेगी।

- पुलिस ने बढ़ते साइबर फ्रॉड को लेकर जारी की एडवाइजरी: कहा- ठगों के झांसे में नहीं आएं लोग, निवेश के नाम पर कर रहे लाखों की धोखाधड़ी

- बात खरी हैसांसद मन्नालाल की 'रामजी' ने सुन ली: दुनिया छोड़ने के बाद ASI का तबादला; उपायुक्त वकील को बोले- दलाली करते हो

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में लोकसभा की SC-ST सीटें बढ़ाने की तैयारी: दुष्यंत सिंह-हनुमान बेनीवाल को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है; बीकानेर-दौसा ओपन होने की संभावना

- फसलों में खरपतवार हटाने में जुटे किसान

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें